Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Jhansi News
›
Vivah Panchami was celebrated at the Murli Manohar Temple, with the procession of Lord Rama going out with great pomp and show.
{"_id":"6a237b6f551ad42171061c8d","slug":"video-vivah-panchami-was-celebrated-at-the-murli-manohar-temple-with-the-procession-of-lord-rama-going-out-with-great-pomp-and-show-2026-06-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"मुरली मनोहर मंदिर में विवाह पंचमी का हुआ आयोजन, गाजे- बाजे के साथ निकली श्रीराम बरात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरली मनोहर मंदिर में विवाह पंचमी का हुआ आयोजन, गाजे- बाजे के साथ निकली श्रीराम बरात
झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 07:14 AM IST
Link Copied
प्राचीन मुरली मनोहर मंदिर में शुक्रवार को विवाह पंचमी का आयोजन हुआ। गाजे- बाजे के साथ मंदिर से भव्य श्रीराम बरात निकाली गई। श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा बरात का स्वागत किया। श्रीराम बरात में महिला श्रद्धालु मंगल कलश लिए थी। आकर्षक बग्गी पर भगवान राम, लक्ष्मण एवं देवी देवताओं के स्वरूप विराजमान थे। बैंडबाजे एवं ढोल की ध्वनि तथा भक्ति गीतों पर युवा श्रद्धालु भक्ति नृत्य कर रहे थे। नगर भ्रमण दौरान राम बरात का बडा बाजार, रानी महल, मानिक चौक सहित प्रमुख बाजारों में पुष्पवर्षा कर स्वागत हुआ। मंदिर में भजन कीर्तन हुए। फूलों की वर्षा हुई और प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर पंडित लक्ष्मण कृष्ण गोलवलकर, पंडित वसंत विष्णु गोलवलकर, पीयूष रावत, संजय अग्रवाल, गोकुल दुबे, सुनील चौधरी, महेंद्र अग्रवाल, मोहित बंसल आदि मौजूद रहे। हर्षल गोलवलकर एवं वेदांत गोलवलकर ने आभार व्यक्त किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।