Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Jhansi News
›
Students of the MBBS-2020 batch celebrated the passing out ceremony at the medical college by throwing their caps.
{"_id":"6a23c84b8749c8229b0d9e64","slug":"video-students-of-the-mbbs-2020-batch-celebrated-the-passing-out-ceremony-at-the-medical-college-by-throwing-their-caps-2026-06-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस-2020 बैच की पासिंग सेरेमनी में विद्यार्थियों ने कैप उछालकर मनाया जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस-2020 बैच की पासिंग सेरेमनी में विद्यार्थियों ने कैप उछालकर मनाया जश्न
झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 12:43 PM IST
Link Copied
मेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम में शुक्रवार को एमबीबीएस-2020 बैच के 150 छात्र-छात्राओं की पासिंग सेरेमनी आयोजित हुई। एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने वाले विद्यार्थियों को शील्ड और प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता को देते हुए उन्हें ऑक्सफोर्ड कैप पहनाई और खुशी में कैप हवा में उछालकर जश्न मनाया। ऑडिटोरियम सुबह से ही छात्र-छात्राओं, उनके माता-पिता और परिजनों से खचाखच भरा रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार ने कहा कि चिकित्सा क्षेत्र में लगातार नई चुनौतियां सामने आती हैं, जिनका धैर्य और समर्पण के साथ सामना करना होता है। उन्होंने विद्यार्थियों से मरीजों की सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने और आगे की पढ़ाई जारी रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दाैरान विद्यार्थियों ने समर्पित होकर सेवा करने का संकल्प लिया। डीन एकेडमिक डॉ. नूतन अग्रवाल ने कहा कि समाज में चिकित्सकों को भगवान का दर्जा दिया जाता है। ऐसे में प्रत्येक मरीज का बिना किसी भेदभाव के सम्मानपूर्वक उपचार करना डॉक्टरों की जिम्मेदारी है।
इसके बाद सभी विद्यार्थियों को शील्ड और प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए। सम्मान ग्रहण करते समय ऑडिटोरियम तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। कार्यक्रम के अंत में छात्र-छात्राओं ने अपने माता-पिता को ऑक्सफोर्ड कैप पहनाकर सम्मान जताया और सामूहिक रूप से कैप उछालकर खुशी का इजहार किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।