फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The society will start a vegetable sales counter and the sale of agricultural chemicals.

Una News: सब्जी सेल काउंटर और कृषि दवा बिक्री शुरू करेगी सोसायटी

Sat, 01 Aug 2026 01:35 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 01 Aug 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
The society will start a vegetable sales counter and the sale of agricultural chemicals.
थानाकलां (ऊना )। क्षेत्र के किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य दिलाने और कृषि संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सदाशिव फार्मर प्रोड्यूसर कोऑपरेटिव सोसायटी, बंगाणा की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों के हितों से जुड़े कई प्रस्तावों पर चर्चा के बाद अहम निर्णय लिए गए।
विज्ञापन

बैठक में तय किया गया कि सोसायटी की ओर से जल्द ही सब्जी सेल काउंटर शुरू किया जाएगा। इसके माध्यम से किसानों की ताजा सब्जियों की बिक्री सुनिश्चित की जाएगी, जिससे उन्हें उचित मूल्य मिलने के साथ-साथ उपभोक्ताओं को भी ताजी सब्जियां उपलब्ध हो सकेंगी।
विज्ञापन

इसके अलावा किसानों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सोसायटी ने कृषि दवाइयों की बिक्री शुरू करने की भी योजना बनाई है। इससे किसानों को गुणवत्तापूर्ण कृषि उत्पाद एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगे और उन्हें आवश्यक सामग्री के लिए अन्य स्थानों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। बैठक में भूपेश कुमार, विशाल भारती शर्मा, सीमा शर्मा, अनु, मनीष सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed