{"_id":"6a241de47c5f045f4e056fed","slug":"video-24-trained-solar-didis-under-pm-surya-yojana-receive-appointment-letters-2026-06-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"पीएम सूर्य योजना में प्रशिक्षित 24 ‘सोलर दीदी’ को मिला नियुक्ति पत्र; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम सूर्य योजना में प्रशिक्षित 24 ‘सोलर दीदी’ को मिला नियुक्ति पत्र; VIDEO
प्रधानमंत्री सूर्य : मुफ्त बिजली योजना के तहत राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (एनयूएलएम) के स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई। योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त कर चयनित 24 महिलाओं को ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत तथा नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा ने नियुक्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
सर्किट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री ने कहा कि पीएम सूर्य : मुफ्त बिजली योजना केवल ऊर्जा क्षेत्र की योजना नहीं, बल्कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का भी माध्यम है। प्रशिक्षण प्राप्त “सोलर दीदी” अब लोगों को सौर ऊर्जा के प्रति जागरूक करने के साथ ही योजना के क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
इसके बाद मंत्री ए.के. शर्मा ने सर्किट हाउस में पीएम सूर्य : मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा बैठक की। बैठक के उपरांत पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने योजना की प्रगति की जानकारी दी और कहा कि सरकार स्वच्छ एवं सस्ती ऊर्जा को हर घर तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयासरत है। महिलाओं की भागीदारी से योजना को और मजबूती मिलेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।