{"_id":"6a23ce6a5ac372b5130f91fb","slug":"video-video-thabgaga-dapa-ka-savatha-paracalka-ka-paratharashana-samayajana-ka-maga-2026-06-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: दुबग्गा डिपो के संविदा परिचालकों का प्रदर्शन, समायोजन की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: दुबग्गा डिपो के संविदा परिचालकों का प्रदर्शन, समायोजन की मांग
लखनऊ के हजरतगंज स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल प्रतिमा पर दुबग्गा डिपो के संविदा परिचालकों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम में समायोजन की मांग करते हुए नारेबाजी की।
परिचालकों का कहना है कि पूर्व में कार्यरत संविदा परिचालकों को जिस प्रकार उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम में स्थानांतरण एवं समायोजन का लाभ दिया गया था, उसी प्रकार वर्ष 2021 में भर्ती हुए सभी संविदा परिचालकों को भी निगम में समायोजित किया जाए।
प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि लखनऊ महानगर परिवहन सेवा में सरकार की नीति के अनुरूप नई भर्तियां आउटसोर्सिंग व्यवस्था के माध्यम से की जाएं। साथ ही, जब तक सभी संविदा परिचालकों का समायोजन परिवहन निगम में नहीं हो जाता, तब तक उनकी ड्यूटी संविदा के आधार पर दुबग्गा डिपो में ही जारी रखी जाए।
परिचालकों का कहना है कि उनकी मांगें लंबे समय से लंबित हैं और वे रोजगार की सुरक्षा तथा सेवा की निरंतरता चाहते हैं। प्रदर्शन के दौरान उन्होंने सरकार और संबंधित अधिकारियों से जल्द सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।