{"_id":"6a23cc052e8b4258260d6d03","slug":"video-video-lkhanauu-ma-shatha-samaraha-ka-tharana-sana-mal-ghara-sata-lkha-ka-javara-2026-06-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: लखनऊ में शादी समारोह के दौरान सूना मिला घर, सात लाख के जेवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: लखनऊ में शादी समारोह के दौरान सूना मिला घर, सात लाख के जेवर
घुरघुरि तालाब चौकी के मोहान रोड स्थित सकरा गांव में शुक्रवार देर रात अज्ञात चोरों ने मजदूर के घर को निशाना बनाते हुए करीब सात लाख रुपये के जेवरात और पांच हजार रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी शनिवार सुबह होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर चोरों की तलाश में जुटी है।
घुरघुरी तालाब चौकी प्रभारी छत्रजीत सिंह के अनुसार गांव निवासी मजदूर नईम की पत्नी नूरजहां ने बताया शुक्रवार रात उनके बच्चे गांव में आयोजित शादी समारोह में गए थे, जबकि नईम और पत्नी घर की छत पर सोने चले गए थे। इसी दौरान अज्ञात चोर पड़ोसी सलीम के घर की ओर से उनके मकान में दाखिल हुए और अलमारी व बक्सा उठाकर घर से करीब 100 मीटर दूर बाग में ले गए।
वहां लॉकर तोड़कर उसमें रखे सोने-चांदी के जेवरात, पांच हजार रुपये नकद और अन्य जरूरी सामान चोरी कर फरार हो गए।शनिवार सुबह सामान बिखरा मिलने पर चोरी की जानकारी हुई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इंस्पेक्टर सतीश चंद्र राठौर ने बताया पीड़िता नूरजहां की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीन टीमो का गठन कर अज्ञात चोरों की पहचान कर तलाश की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।