{"_id":"6a2464a9f0f47f9d1f05cecb","slug":"video-tourist-from-ghaziabad-drowns-in-ganga-river-at-kaudiyala-rishikesh-2026-06-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद का पर्यटक कौडियाला में गंगा नदी में डूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद का पर्यटक कौडियाला में गंगा नदी में डूबा
ऋषिकेश कौडियाला में एक होटल के समीप गंगा स्नान के दौरान उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद का एक व्यक्ति डूब गया। एसडीआरएफ निरीक्षक कवींद्र सजवाण ने बताया कि शाम छह बजे सूचना मिली की कौडियाला स्थित एक होटल के समीप गंगा नदी में स्नान के दौरान एक व्यक्ति तेज धारा में बह गया। आगे जाकर वह व्यक्ति डूब गया। सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ ढालवाला की टीम जो वर्तमान में देवप्रयाग क्षेत्र में हुई दुर्घटना में लापता व्यक्तियों की तलाश हेतु सर्च अभियान में लगी हुई थी, तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचकर परिजनों से घटना की जानकारी ली। परिजनों ने बताया गया कि स्नान के दौरान उक्त व्यक्ति का संतुलन बिगड़ गया था। जिसके बाद वह गंगा की तेज लहरों में बहता हुआ काफी दूर तक दिखाई दिया, फिर ओझल हो गया। एसडीआरएफ टीम ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरु किया। टीम ने राफ्ट एवं अन्य उपलब्ध संसाधनों की सहायता से नदी में काफी दूर तक तलाशी अभियान चलाया, लेकिन देर शाम तक डूबे हुए व्यक्ति का कोई सुराग नहीं मिल सका। डूबने वाले व्यक्ति का नाम आशीष जैन (40) निवासी इंदिरापुरम, गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) है। वह अपने परिवार के साथ कौडियाला स्थित एक होटल में ठहरे हुए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।