{"_id":"6a2464e1515ea306b6065b2a","slug":"video-kanpur-fire-at-leather-factory-goods-worth-lakhs-reduced-to-ashes-2026-06-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: लेदर फैक्टरी में लगी आग, लाखों का माल राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाजमऊ क्षेत्र में स्थित एक लेदर फैक्टरी में शनिवार दोपहर आग लग गई। फैक्टरी से उठतीं आग की लपटों को देख आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। पुलिस और दमकल विभाग की टीमों ने पानी डालकर आग बुझाना शुरू किया। आग से लाखों का माल जलकर राख हो गया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
जाजमऊ की वीआईपी रोड स्थित 150 फीट रोड पर संचालित हिमालय टेनर्स नामक फैक्टरी में आग लगी। फैक्टरी मालिक मो. अनवर के अनुसार आग फैक्टरी के दूसरे तल पर बने स्प्रे सेक्शन में शॉर्ट सर्किट से भड़की। आग फैलते ही कर्मचारियों ने बाहर भागकर अपनी जान बचाई और उपलब्ध संसाधनों से आग बुझाने का प्रयास किया। मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने किसी तरह आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक स्प्रे विभाग में रखा चमड़ा, रसायन और अन्य सामग्री पूरी तरह जल चुकी थी। जाजमऊ फायर स्टेशन के अधिकारी राहुल नंदन ने बताया कि प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट सामने आया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।