{"_id":"6a2463f53fb897e874016921","slug":"video-farmers-reached-subdistrict-magistrate-office-against-bhainsa-toll-employees-accused-of-assault-2026-06-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: भैंसा टोल कर्मचारियों के खिलाफ उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे किसान, मारपीट का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: भैंसा टोल कर्मचारियों के खिलाफ उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे किसान, मारपीट का लगाया आरोप
मेरठ। भारतीय किसान यूनियन के एन सी आर महासचिव नरेश चौधरी और ग्राम प्रधानों के नेतृत्व में टोल कर्मचारियों द्वारा की जा रही अवैध वसूली की उपजिलाधिकारी से शिकायत की। ग्रामीणों ने एनएच-34 पर स्थित भैंसा गांव के टोल प्लाजा के स्टाफ पर गाली-गलौच और मारपीट करने का आरोप लगाया है।भाकियू नेता नरेश चौधरी और मवाना क्षेत्र के ग्राम प्रधानों ने एसडीएम संतोष कुमार को बताया कि टोल स्टाफ द्वारा आए दिन क्षेत्रवासियों के साथ दुर्व्यवहार किया जाता है।ग्राम निलोहा की प्रधान अमरेश देवी, ग्राम भैंसा के प्रधान उमेश देवी, छोटा मवाना रीता देवी, ग्राम पहाड़पुर चंद्रपाल, ग्राम मुबारकपुर सुरेश पाल ने जिलाधिकारी डॉ वी के सिंह को संबोधित एक शिकायती पत्र सौंपा। इसमें आरोप लगाया गया कि मेरठ-बिजनौर हाईवे स्थित भैंसा टोल प्लाजा के कुछ कर्मचारी क्षेत्रवासियों के साथ अभद्र व्यवहार करते हैं। शिकायत में गाली-गलौज, मारपीट और दबंगई के आरोप भी लगाए गए हैं।ग्रामीणों का कहना है कि टोल प्लाजा पर मनमानी और कथित अवैध वसूली के कारण आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।