{"_id":"6a2463b2eac8dec764041d56","slug":"video-576-people-sought-redress-sampoorna-samadhan-diwas-but-only-58-received-justice-2026-06-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"संपूर्ण समाधान दिवस में 576 ने लगाई गुहार, केवल 58 को मिला न्याय; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संपूर्ण समाधान दिवस में 576 ने लगाई गुहार, केवल 58 को मिला न्याय; VIDEO
गाजीपुर जनपद में शनिवार को सभी तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान 576 प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुए। मौके पर केवल 58 का निस्तारण किया गया। मुख्य संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जमानिया तहसील में हुआ। 126 प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुए। मौके पर केवल छह का निस्तारण किया गया। मुख्य संपूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी मनोज कुमार पाठक के समक्ष तियरी के अरविंद सिंह ने कहा कि खाद के लिए किसान परेशान हैं। एक दिन में केवल दो बोरी खाद दी जा रही है। इसे बढ़ाकर पांच बोरी किया जाए।
देवैथा के वसीम ने कहा कि नहर की सफाई नहीं की जा रही है। इसको लेकर कई बार गुहार लगाई गई, लेकिन नतीजा सिफर निकला। स्टेशन रोड निवासी जितेंद्र चौधरी ने प्रार्थना पत्र देकर कहा कि उनके साथ नगर पालिका कार्यालय में मारपीट की गई। साथ ही सोने की अंगूठी भी छीन ली गई। तहरीर देने के बाद भी पुलिस प्राथमिकी दर्ज नहीं कर रही है। राजपुर पोखरा के
नारायण दास चौरसिया ने कहा कि नगर पालिका में कई भ्रष्टाचार हुए हैं। इसकी शिकायत भी की गई है। लेकिन, कोई कार्रवाई नहीं हुई। तहसील सदर में 49 प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुए। मौके पर 12 का निस्तारण किया गया। तहसील कासिमाबाद में 39 प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुए, जिसमें से छह का मौके पर निस्तारण किया गया। सेवराई तहसील में 69 प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुए। मौके पर छह का निस्तारण किया गया। जखनिया में 118 प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुए। मौके पर आठ का निस्तारण किया गया। तहसील सैदपुर में 70 प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुए, जिसमें से मौके पर चार का निस्तारण किया गया। तहसील मुहम्मदाबाद में 105 प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुए। 16 का मौके पर निस्तारण किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।