{"_id":"6a24573ba1f00e072f09aaf3","slug":"video-made-women-aware-about-financial-literacy-and-economic-empowerment-2026-06-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: महिलाओं को वित्तीय साक्षरता व आर्थिक सशक्तिकरण के लिए किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: महिलाओं को वित्तीय साक्षरता व आर्थिक सशक्तिकरण के लिए किया जागरूक
मेरठ। बेटियां फाउंडेशन ने शनिवार को सर छोटू राम इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में स्वावलंबन: वित्तीय साक्षरता एवं महिला आर्थिक सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें बैटमिंटन फैक्ट्री स्वयं सहायता समूह की बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। मुख्य अतिथि अभिषेक मित्तल ने महिलाओं को बैंकिंग सेवाओं, डिजिटल भुगतान, बचत, निवेश और सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को वित्तीय रूप से जागरूक कर आधुनिक डिजिटल सेवाओं से जोड़ना है। विशेषज्ञ आशका गुप्ता ने बताया कि वित्तीय साक्षरता महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की मजबूत नींव है। स्वयं सहायता समूह महिलाओं की वित्तीय भागीदारी बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। बेटियां फाउंडेशन की अध्यक्ष अंजू पाण्डेय ने कहा कि संस्था का लक्ष्य महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है। कुसुम शर्मा ने कहा कि जब महिला वित्तीय रूप से जागरूक होती है, तो पूरा परिवार आर्थिक रूप से मजबूत बनता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।