फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: A Class 10 student drowned right in front of police and divers

Meerut: गंगनहर को तैरकर पार करने की लगी शर्त, पुलिस और गोताखोरों के सामने ही डूब गया 10वीं का छात्र

Sat, 01 Aug 2026 12:17 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Sat, 01 Aug 2026 12:17 AM IST
सार

डूंगर गांव निवासी आदि सहरावत (15) चौधरी चरण सिंह कांवड़ पटरी मार्ग स्थित गंगनहर में डूब गया। दोस्तों के साथ उसकी शर्त लगी थी। कांवड़ यात्रा को देखते हुए पुलिस-पीएसी और गोताखोर भी तैनात थे। कई घंटे तलाश के बाद भी उसका सुराग नहीं लगा है। 

विज्ञापन
Meerut: A Class 10 student drowned right in front of police and divers
आदि सहरावत की फोटो और गंगनहर पटरी मार्ग पर मौजूद लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चौधरी चरण सिंह कांवड़ पटरी मार्ग स्थित गंगनहर में शुक्रवार को पुलिस-पीएसी और गोताखोरों के सामने ही डूंगर गांव निवासी दसवीं का छात्र आदि सहरावत (15) डूब गया। आदि और उसके दो दोस्तों के बीच तैरकर गंगनहर पार करने की होड़ लगी थी। छात्र के डूबने पर उसके दोस्तों ने शोर मचाया। लोगों की भीड़ लग गई। बचाव में गोताखोर भी गंगनहर में कूद गए। पांच घंटे के सर्च अभियान के बावजूद छात्र का सुराग नहीं लगा। परिवार का रोकर बुरा हाल है। गंगनहर में छात्र के डूबने की घटना ने कांवड़ यात्रा के दौरान पुलिस-प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठा दिए हैं।
विज्ञापन

रोहटा थाना क्षेत्र के डूंगर गांव निवासी यशपाल का पुत्र आदि सहरावत गांव के ही राजकीय विद्यालय में कक्षा 10 का छात्र है। शुक्रवार दोपहर एक बजे वह अपने दो दोस्तों के साथ जटपुरा गांव के ही सामने गंगनहर में स्नान करने पहुंचा था। बताया गया कि नहाने के दौरान तीनों दोस्तों में गंगनहर को तैरकर पार करने की होड़ लग गई। 
सबसे पहले आदि गंगनहर में कूद गया। तैरते हुए वह बीच धारा में पहुंचा तो अचानक गहरे पानी में डूबने लगा। साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन वह देखते-ही-देखते पानी में समा गया। इसके बाद दोनों दोस्तों ने शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, कांवड़ यात्रा के मद्देनजर गंगनहर पटरी पर पुलिस-पीएसी और गोताखोरों की ड्यूटी लगी है। शोर मचते ही गोताखोरों ने भी गंगनहर में छात्र की तलाश शुरू कर दी। रोहटा थाना पुलिस और पीएसी के गोताखोरों की मदद से गंगनहर में सर्च अभियान चलाया गया। गोताखोरों ने पांच घंटे तक तलाश की लेकिन देर शाम तक छात्र का कोई पता नहीं चल सका। पुलिस ने शनिवार को भी सर्च अभियान जारी रखने की बात कही है। 
 
विज्ञापन

ताई ने संभाली आदि की जिम्मेदारी
आदि की पारिवारिक परिस्थितियां भी बेहद भावुक करने वाली हैं। दस वर्ष पहले आदि के माता-पिता के बीच विवाद होने पर मां मायके चली गई थी। उस समय आदि की उम्र करीब पांच वर्ष थी जबकि उसका छोटा भाई तीन वर्ष का था। इसके बाद आदि का पालन-पोषण उसकी ताई मुन्नी ने बेटे की तरह किया। सात साल पहले मुन्नी के इकलौते बेटे का भी निधन हो गया था। तभी से उन्होंने आदि की पढ़ाई-लिखाई और परवरिश की पूरी जिम्मेदारी संभाल रखी थी। आदि और उसका भाई ही दोनों परिवार के बुढ़ापे का सहारा है। गंगनहर में उसके डूबने का पता चलने के बाद से मुन्नी का रोकर बुरा हाल है। ग्रामीण भी गमजदा हैं।
 

सीओ और नायब तहसीलदार ने ली जानकारी
कांवड़ यात्रा मार्ग पर पुलिस मुस्तैद होने का दावा करती रही। इस हादसे की जानकारी मिलते ही सीओ सरधना आशुतोष कुमार और नायब तहसीलदार आदेश कुमार भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने गोताखोरों सहित अन्य टीम सदस्यों से जानकारी ली।
 

ये बोले सीओ
चौधरी चरण सिंह कांवड़ पटरी मार्ग स्थित गंगनहर के दूसरी ओर यह घटना हुई है। वहां पर गोताखोर भी मौके पर मौजूद थे। पूठ, सलावा, दौराला, नानू, अटेरना सहित कई जगह पर पुलिस-पीएसी गोताखोर की ड्यूटी लगी है। छात्र को काफी तलाश किया गया है। शनिवार को फिर से तलाशी का प्रयास किया जाएगा। 
- आशुतोष कुमार, सीओ सरधना

ये भी देखें...
प्रबल हत्याकांड: 14 साल और 352 तारीख... बहन प्राची ने ऐसे लड़ी इंसाफ की लड़ाई; धरा रह गया रसूख और पैसा
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed