{"_id":"6a24069744b648a9a403c496","slug":"video-congress-leader-jitendra-baghel-attacked-the-bjp-2026-06-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद: कांग्रेस नेता जितेंद्र बघेल ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा- हर विधानसभा में बनवाए फर्जी वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद: कांग्रेस नेता जितेंद्र बघेल ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा- हर विधानसभा में बनवाए फर्जी वोट
हरियाणा कांग्रेस के सह प्रभारी जितेंद्र बघेल ने भाजपा पर प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 10 से 15 हजार फर्जी वोट बनवाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा इन्हीं फर्जी वोटों के सहारे सत्ता हासिल करती है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को इन वोटों की पहचान कर उन्हें कटवाने के लिए पूरी ताकत के साथ काम करना होगा।
शहर स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित एसआईआर बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जितेंद्र बघेल ने कहा कि बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाना पार्टी की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि बीएलए (बूथ लेवल एजेंट) ही बूथ का वास्तविक रखवाला होता है और उसे मतदाता सूची पर लगातार नजर रखनी चाहिए। कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि सभी बूथों पर मजबूती से खड़े होकर फर्जी वोटों को रुकवाएं और अपने समर्थकों के वोट सुरक्षित रखें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।