{"_id":"6a239edb4e0bb51e3c0e6558","slug":"video-major-accident-averted-in-ludhiana-road-caves-in-by-12-feet-2026-06-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"लुधियाना में बड़ा हादसा टला, 12 फीट तक धंसी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत नगर चौक पर शुक्रवार सुबह नेशनल हाईवे का एक बड़ा हिस्सा जमीन में धंस गया। एक भारी-भरकम ट्रक के गुजरने के फौरन सड़क पर करीब 12 फीट गहरा और बीस फुट चौड़ा गड्ढा हो गया। गनीमत रही कि इस दौरान कोई बड़ा वाहन इसकी चपेट में नहीं आया।
मामले की सूचना मिलते ही नगर निगम के ओएंडएम (ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस) और बीएंडआर (बिल्डिंग एंड रोड्स) विंग के अधिकारी भारी मशीनरी और बैरिकेड्स लेकर घटनास्थल पर डट गए। शुरुआती जांच में जब सड़क धंसने की असली वजह साफ नहीं हो सकी, तो इंजीनियरों ने करीब 30 फीट गहराई तक सड़क की खुदाई करवा डाली। हैरत की बात यह रही कि इतनी गहरी खुदाई के बाद भी भूगर्भ में ऐसा कोई तकनीकी फॉल्ट या खोखलापन नजर नहीं आया, जिसे इस भूधंसाव की मुख्य वजह माना जा सके।
पार्षद रुचि गुलाटी ने कहा कि जिस जगह यह सड़क धंसी है, वहां बीते काफी समय से जमीन के भीतर से पानी के बुलबुले बाहर आ रहे थे। इस गंभीर लापरवाही को लेकर नगर निगम प्रशासन को कई मर्तबा आगाह भी किया गया लेकिन अधिकारियों ने इसे ठंडे बस्ते में डाले रखा। एनएचएआई ने भारत नगर चौक से बस स्टैंड की ओर जाने वाले इस एलिवेटेड रोड का निर्माण करीब दो वर्ष पहले ही पूरा किया था। इसी दौरान इसके नीचे की मुख्य सड़क को भी नए सिरे से तैयार किया गया था। महज दो साल के भीतर ही वीआईपी सड़क का इस तरह धंस जाना निर्माण सामग्री और विभागीय तालमेल की पोल खोल रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।