{"_id":"6a238cb23183a984f10c41b1","slug":"taliban-style-punishment-to-bike-thief-in-medical-college-tied-to-pole-and-beaten-security-agency-staff-took-law-into-their-own-hands-video-goes-viral-korba-news-c-1-1-noi1487-4364814-2026-06-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"अस्पताल में चोर को तालिबानी सजा: बाइक चोर को नंगा कर सुरक्षाकर्मियों ने पीटा, चिल्लाते हुए मांगते रहे माफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल में चोर को तालिबानी सजा: बाइक चोर को नंगा कर सुरक्षाकर्मियों ने पीटा, चिल्लाते हुए मांगते रहे माफी
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Sat, 06 Jun 2026 09:40 AM IST
मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में सुरक्षा एजेंसी के कर्मचारियों ने कानून को हाथ में लिया। उन्होंने बाइक चोरी के एक आरोपी को तालिबानी सजा दी। युवक को अर्धनग्न कर विद्युत पोल से बांधकर बेरहमी से पीटा गया।
घटना का वीडियो भी सामने आया है। मेडिकल कॉलेज में सुरक्षा की जिम्मेदारी कामथेन कंपनी के पास है। रात्रि पाली में सुरक्षाकर्मी राजेंद्र पटेल की बाइक चोरी हो गई थी। वाहन चालक उत्तम ने रात करीब 11.45 बजे दो युवकों को बाइक ले जाते देखा। सुरक्षाकर्मियों ने पीछा कर विशाल सागर को पकड़ा।
नियमानुसार उसे सिविल लाइन थाना सौंपना था, पर सुरक्षा एजेंसी के कर्मचारियों ने उसे अस्पताल परिसर में बेरहमी से पीटा। आरोपी माफी मांगता रहा, लेकिन किसी ने नहीं सुनी। अस्पताल पुलिस चौकी की सूचना पर पेट्रोलिंग पार्टी पहुंची और आरोपी को थाने ले गई। दूसरे दिन सुरक्षाकर्मी ने बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई और पुलिस ने विशाल सागर के खिलाफ कार्रवाई की।
सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
अस्पताल में लाखों रुपये खर्च कर बाउंसर तैनात हैं। इसके बावजूद आए दिन चोरी और हंगामे की घटनाएं हो रही हैं। इससे सुरक्षा एजेंसी की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। मेडिकल कॉलेज अधिष्ठाता केके सहारे ने कहा कि सुरक्षा एजेंसी को नियमानुसार कार्य करना चाहिए। घटना की पुनरावृत्ति रोकने के लिए नोटिस जारी किया जाएगा।
पुलिस की जांच और आरोपी का कबूलनामा
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने बताया कि मारपीट की पुष्टि होने पर जांच कर कार्रवाई होगी। पुलिस ने जानकारी दी कि आरोपी विशाल सागर ने कई चोरियां कबूल की हैं। बाइक मालिक शिकायत दर्ज कराने दोपहर बाद पहुंचा, तब कार्रवाई पूरी हो सकी। वायरल वीडियो में लोग आरोपी को सबक सिखाने की बात कहते सुनाई दे रहे हैं। घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था और एजेंसी की भूमिका चर्चा में है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।