{"_id":"6a6b63c75e54729e9c0c7dda","slug":"mining-department-seized-5-sand-laden-tractors-near-railway-station-4-drivers-fled-during-raid-causing-panic-crackdown-on-illegal-sand-smugglers-continues-korba-news-c-1-1-noi1487-4558991-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba News: अवैध रेत परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, पांच ट्रैक्टर पकड़े, चार चालक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba News: अवैध रेत परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, पांच ट्रैक्टर पकड़े, चार चालक फरार
Thu, 30 Jul 2026 09:02 PM IST
कोरबा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: कोरबा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 09:02 PM IST
सार
कोरबा जिले में अवैध रेत परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। रेलवे स्टेशन फाटक के पास चलाए गए जांच अभियान में रेत से लदे पांच ट्रैक्टर पकड़े गए।
विज्ञापन
रेत तस्करों पर कार्यवाही
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरबा जिले में अवैध रेत परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। रेलवे स्टेशन फाटक के पास चलाए गए जांच अभियान में रेत से लदे पांच ट्रैक्टर पकड़े गए। हालांकि टीम को देखते ही चार चालक अपने वाहन लेकर मौके से फरार हो गए, जबकि एक ट्रैक्टर को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
कोरबा में अवैध रेत परिवहन पर लगाम लगाने के लिए खनिज विभाग ने रेलवे स्टेशन फाटक के पास विशेष जांच अभियान चलाया। विभाग को लगातार शिकायत मिल रही थी कि इस क्षेत्र से बिना वैध अनुमति के रेत का परिवहन किया जा रहा है। शिकायतों के आधार पर टीम ने अचानक कार्रवाई करते हुए रेत से भरे पांच ट्रैक्टरों को रोककर जांच की।
कार्रवाई के दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई। खनिज विभाग की टीम को देखकर चार ट्रैक्टर चालक अपने वाहन लेकर फरार हो गए। टीम ने एक ट्रैक्टर को रोक लिया और चालक से रेत परिवहन से संबंधित दस्तावेज मांगे। प्रारंभिक जांच में आवश्यक वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके।
विज्ञापन
खनिज विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध रेत खनन और परिवहन की शिकायतों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। रेलवे स्टेशन क्षेत्र, नदी किनारों और शहर के अन्य मार्गों से रात के समय अवैध रेत परिवहन की सूचनाएं मिलती रही हैं, जिसके चलते कार्रवाई तेज की गई है।
जब्त ट्रैक्टर को खनिज विभाग के कार्यालय लाया गया है। वहीं, फरार हुए चार ट्रैक्टर चालकों की पहचान कर उनके खिलाफ भी खनिज अधिनियम के तहत कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। विभागीय सूत्रों के अनुसार, जब्त वाहन पर नियमानुसार जुर्माना और अन्य वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
खनिज विभाग ने नागरिकों से भी अपील की है कि यदि कहीं अवैध रेत खनन या परिवहन की जानकारी मिले तो तत्काल विभाग को सूचित करें। अधिकारियों का कहना है कि अवैध खनन और परिवहन में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।