फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   SIT investigation into five deaths in Raipur has revealed allegations of gambling, debt and suspicious calls

रायपुर सामूहिक आत्महत्या कांड में नया मोड़: सट्टेबाजी के कर्ज ने उजाड़ा पूरा परिवार? SIT जांच में बड़े खुलासे

Fri, 31 Jul 2026 01:16 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 31 Jul 2026 01:16 PM IST
सार

रायपुर में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे नए तथ्य सामने आ रहे हैं। एसआईटी की पड़ताल में आर्थिक तंगी, सट्टेबाजी, भारी कर्ज और संदिग्ध फोन कॉल्स जांच के केंद्र में आ गए हैं।
 

विज्ञापन
SIT investigation into five deaths in Raipur has revealed allegations of gambling, debt and suspicious calls
रायपुर में पांच मौतों की SIT जांच में नया खुलासा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर के संजय नगर में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत के मामले में गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) को जांच के दौरान कई अहम सुराग मिले हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि परिवार का मुखिया साजिद अली लंबे समय से आर्थिक संकट से जूझ रहा था और कथित तौर पर सट्टेबाजी में बड़ी रकम गंवा चुका था।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, साजिद ने आर्थिक परेशानी से निकलने के लिए बाजार से करीब 16 लाख रुपये ऊंचे ब्याज पर उधार लिए थे। समय पर रकम वापस नहीं कर पाने के कारण उस पर लगातार दबाव बढ़ता गया। जांच में यह भी सामने आया है कि कर्ज देने वाले लोग कई बार उसके घर पहुंचकर पैसे की मांग और दबाव बना रहे थे।
विज्ञापन


जांच एजेंसियों का मानना है कि घटना वाले दिन साजिद ने पहले अपनी पत्नी राबिया, बेटे इरशाद, दोनों बेटियों शाहिदा बेगम और इरशाबा परवीन को जहर दिया। इसके बाद वह कई घंटे तक घर में मौजूद रहा और करीब नौ घंटे बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हालांकि पुलिस इस पूरे घटनाक्रम की हर पहलू से पुष्टि करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तकनीकी जांच के दौरान पुलिस को साजिद के मोबाइल फोन से दो ऐसे मोबाइल नंबर मिले हैं, जिनसे घटना से पहले लगातार बातचीत हुई थी। बताया जा रहा है कि 17 जुलाई की रात भी इन नंबरों पर उसकी बातचीत हुई थी, जबकि अगले दिन परिवार के पांचों सदस्यों के शव मिले थे। घटना के बाद से दोनों नंबर बंद हैं। पुलिस इन नंबरों से जुड़े लोगों की पहचान और तलाश कर रही है।


एसआईटी की जांच में यह तथ्य भी सामने आया है कि साजिद पिछले करीब एक वर्ष से बैटरी निर्माण का काम नहीं कर रहा था। इसके बावजूद परिवार का खर्च चलता रहा। उसके बैंक खाते और मोबाइल रिकॉर्ड की जांच में आईपीएल सट्टेबाजी से जुड़े कई लेन-देन के संकेत मिले हैं। पुलिस अब वित्तीय लेन-देन, कॉल रिकॉर्ड और पारिवारिक परिस्थितियों की गहन जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed