फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Woman accuses Muslim youth of changing his name to befriend and marry her, police engaged in investigation

लव जिहाद का आरोप: युवती ने मुस्लिम युवक पर नाम बदलकर दोस्ती और शादी करने का लगाया आरोप, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 31 Jul 2026 02:40 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 31 Jul 2026 02:40 PM IST
सार

एक महिला ने युवक पर अपनी पहचान छिपाकर शादी करने और बाद में धोखा देने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, मामले को लेकर दोनों पक्षों के अलग-अलग दावे सामने आए हैं।

विज्ञापन
Woman accuses Muslim youth of changing his name to befriend and marry her, police engaged in investigation
बजरंग दल के कार्यकर्ता भी थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र में एक युवती ने युवक पर अपनी पहचान छिपाकर रिश्ते में आने और विवाह करने का आरोप लगाया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना की जानकारी सामने आने के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ता भी थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


पुलिस को दी गई शिकायत में युवती ने बताया कि करीब छह वर्ष पहले  उसकी मुलाकात एक युवक से हुई थी, जिसने अपना नाम सोनू बताया था। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और बाद में विवाह हुआ। युवती का कहना है कि शादी के बाद वह करीब एक वर्ष तक पंडरी स्थित युवक के घर में उसके परिवार के साथ रही। इसी दौरान उसने एक बेटे को जन्म दिया।
विज्ञापन


शिकायत के अनुसार, बाद में उसे पता चला कि युवक का वास्तविक नाम सुफरान शेख है। इसी बीच युवक एक आपराधिक मामले में गिरफ्तार होकर जेल चला गया, जहां वह एक वर्ष से अधिक समय तक बंद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती का आरोप है कि जेल से रिहा होने के बाद युवक ने उसके साथ रहना बंद कर दिया और अब उसके बेटे को भी अपने पास रखे हुए है। बच्चे को वापस दिलाने और पूरे मामले में कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर वह पंडरी थाना पहुंची और लिखित शिकायत दर्ज कराई।

दूसरी ओर, युवक के परिजनों ने आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि परिवार ने युवती को पहले ही स्वीकार कर लिया था। उनका कहना है कि युवक के जेल जाने के बाद युवती ने स्वयं आधार केंद्र जाकर अपना नाम बदलवाया था। परिजनों का दावा है कि पूरे मामले को एकतरफा तरीके से प्रस्तुत किया जा रहा है।

मामले की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में बजरंग दल के कार्यकर्ता पंडरी थाना पहुंचे। उन्होंने पुलिस से युवती की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।


पंडरी थाना पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बयान लिए जा रहे हैं। उपलब्ध दस्तावेजों और तथ्यों की जांच की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जांच पूरी होने के बाद साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की विवेचना जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed