फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   The last village to be connected to mobile network, CM Sai sought approval from Centre for 2305 new towers

छत्तीसगढ़: मोबाइल नेटवर्क से जुड़ेगा अंतिम गांव, मुख्यमंत्री साय ने केंद्र से मांगी 2305 नए टावरों की स्वीकृति

Fri, 31 Jul 2026 05:37 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 31 Jul 2026 05:37 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के दूरस्थ क्षेत्रों में डिजिटल कनेक्टिविटी मजबूत करने की दिशा में सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सीएम साय ने नई दिल्ली में केंद्रीय संचार मंत्री से मुलाकात कर प्रदेश में 2305 नए मोबाइल टावरों की स्वीकृति देने का आग्रह किया।

विज्ञापन
The last village to be connected to mobile network, CM Sai sought approval from Centre for 2305 new towers
केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुख्यमंत्री साय ने की मुलाकात, - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के दूरस्थ, जनजातीय और सीमावर्ती क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट सेवाओं के विस्तार पर तेजी से काम कर रही है। इसी उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर डिजिटल भारत निधि (DBN) योजना के तहत 2305 नए मोबाइल टावरों की मंजूरी देने का अनुरोध किया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के कई दुर्गम क्षेत्रों में आज भी संचार सुविधाएं सीमित हैं, जिससे लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य, बैंकिंग, ऑनलाइन सेवाओं और सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ नहीं मिल पाता। नए मोबाइल टावर स्थापित होने से इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को तेज और भरोसेमंद मोबाइल नेटवर्क उपलब्ध होगा।
विज्ञापन


बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश को 577 अतिरिक्त मोबाइल टावरों की स्वीकृति देने के लिए केंद्र सरकार का आभार भी जताया। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से बस्तर और अन्य नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में बेहतर नेटवर्क से विकास की गति तेज होगी और प्रशासनिक सेवाओं की पहुंच मजबूत बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने बताया कि स्वीकृत 577 स्थानों में से 489 स्थानों के लिए बीएसएनएल को भूमि संबंधी एनओसी जारी की जा चुकी है, जबकि शेष 88 स्थानों की प्रक्रिया भी अंतिम चरण में है। जिन स्थानों पर अनुमति मिल चुकी है, वहां टावर लगाने का काम शुरू कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि मजबूत डिजिटल नेटवर्क से विद्यार्थियों को ऑनलाइन पढ़ाई, किसानों को कृषि संबंधी जानकारी, ग्रामीणों को डिजिटल बैंकिंग और महिलाओं को सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से मिलेगा। टेलीमेडिसिन जैसी सुविधाओं के जरिए दूरस्थ इलाकों के मरीज विशेषज्ञ डॉक्टरों से भी जुड़ सकेंगे।


मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार चाहती है कि डिजिटल सुविधाओं का लाभ केवल शहरों तक सीमित न रहे, बल्कि वनांचल और आदिवासी क्षेत्रों के प्रत्येक नागरिक तक पहुंचे। उन्होंने उम्मीद जताई कि केंद्र सरकार जल्द ही 2305 नए मोबाइल टावरों को मंजूरी देगी, जिससे प्रदेश में डिजिटल कनेक्टिविटी को नई गति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed