{"_id":"6a6c6e652d47b0da58041b94","slug":"protest-erupts-against-shifting-rampur-liquor-shop-to-baraspur-road-women-hit-streets-ex-minister-nankiram-kanwar-joins-opposing-new-outlet-korba-news-c-1-1-noi1487-4560872-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG News: नई शराब दुकान खोलने पहुंची आबकारी टीम को महिलाओं ने घेरा! सड़क पर धरना, समर्थन में उतरे पूर्व मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG News: नई शराब दुकान खोलने पहुंची आबकारी टीम को महिलाओं ने घेरा! सड़क पर धरना, समर्थन में उतरे पूर्व मंत्री
Fri, 31 Jul 2026 04:56 PM IST
कोरबा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
Published by: कोरबा ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 04:56 PM IST
सार
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के कोरबा में रामपुर की शराब दुकान को बरबसपुर मुख्य मार्ग पर शिफ्ट करने की तैयारी का स्थानीय महिलाओं ने जोरदार विरोध किया। आबकारी विभाग की टीम को निरीक्षण के दौरान प्रदर्शन का सामना करना पड़ा। महिलाओं ने चेतावनी दी कि क्षेत्र में शराब दुकान किसी भी कीमत पर नहीं खुलने दी जाएगी।
विज्ञापन
शराब दुकान खोलने को लेकर विरोध प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में रामपुर स्थित देसी शराब दुकान को बरबसपुर मुख्य मार्ग पर शिफ्ट करने की आबकारी विभाग की तैयारी का स्थानीय लोगों ने तीखा विरोध किया। शुक्रवार को निरीक्षण के लिए पहुंची आबकारी विभाग की टीम को बड़ी संख्या में महिलाओं के प्रदर्शन का सामना करना पड़ा। विरोध के चलते मौके पर तनाव की स्थिति बन गई, जिसके बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को हस्तक्षेप करना पड़ा।
विज्ञापन
निरीक्षण की सूचना मिलते ही सड़क पर उतरीं महिलाएं
जानकारी के अनुसार, रामपुर की वर्तमान शराब दुकान को पहले अस्थायी और बाद में स्थायी रूप से बरबसपुर मुख्य मार्ग पर संचालित करने की योजना बनाई जा रही थी। इसकी जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में महिलाएं मौके पर पहुंच गईं और धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने साफ कहा कि क्षेत्र में नई शराब दुकान किसी भी कीमत पर नहीं खुलने दी जाएगी और जरूरत पड़ी तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री ननकीराम कंवर ने दिया समर्थन
महिलाओं के प्रदर्शन को समर्थन देने पूर्व मंत्री ननकीराम कंवर भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि शराब दुकान खुलने से क्षेत्र का माहौल खराब होगा और स्थानीय लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने यह भी कहा कि रामपुर की शराब दुकान को हटाने की मांग लंबे समय से उठती रही है और प्रशासन को जनता की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: रायपुर सामूहिक आत्महत्या कांड में नया मोड़: सट्टेबाजी के कर्ज ने उजाड़ा पूरा परिवार? SIT जांच में बड़े खुलासे
प्रशासन ने दिया समीक्षा का भरोसा
विरोध प्रदर्शन की सूचना मिलते ही उरगा थाना पुलिस और तहसीलदार मौके पर पहुंचे। स्थानीय महिला गायत्री मिरी ने आरोप लगाया कि आबकारी विभाग बिना लोगों को जानकारी दिए निरीक्षण करने पहुंचा था। उनका कहना है कि शराब दुकान खुलने से महिलाओं, स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों और आसपास के माहौल पर नकारात्मक असर पड़ेगा। फिलहाल रामपुर की शराब दुकान अपने पुराने स्थान पर ही संचालित हो रही है। प्रशासन ने लोगों को आश्वस्त किया है कि सभी पक्षों से चर्चा के बाद ही आगे कोई निर्णय लिया जाएगा। आबकारी विभाग का पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन संबंधित अधिकारी से संपर्क नहीं हो सका।