फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ashu Chutail alias Ghoda arrested; 3 held in Thar arson. Accused in attempt to murder, loot, assault

CG News: कोरबा का कुख्यात बदमाश 'आशु चुटैल उर्फ घोड़ा' गिरफ्तार, चाकूबाजी और थार आगजनी कांड में बड़ा खुलासा

Fri, 31 Jul 2026 09:57 PM IST
कोरबा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Fri, 31 Jul 2026 09:57 PM IST
सार

Chhattisgarh News: कोरबा पुलिस ने दो अलग-अलग गंभीर मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी आशु चुटैल उर्फ घोड़ा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद किया है।

विज्ञापन
Ashu Chutail alias Ghoda arrested; 3 held in Thar arson. Accused in attempt to murder, loot, assault
आरोपी गिरफ्तार जिला बदर की तैयारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा पुलिस ने दो अलग-अलग गंभीर मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी आशु चुटैल उर्फ घोड़ा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद किया है। वहीं, थार वाहन आगजनी मामले में अब तक कुल तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, आशु चुटैल उर्फ घोड़ा आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, लूट, मारपीट और चोरी समेत कई गंभीर मामले दर्ज हैं। लगातार आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए उसे गुंडा-बदमाश सूची में शामिल करने और जिला बदर करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस संबंध में जिला दण्डाधिकारी कोरबा को प्रस्ताव भी भेजा गया है।
विज्ञापन


पुरानी रंजिश में युवक पर किया था जानलेवा हमला
थाना सिविल लाइन रामपुर में दर्ज अपराध क्रमांक 526/2026 के अनुसार, 7 जून 2026 की रात करीब 11:30 बजे बुधवारी स्थित एक गुटखा दुकान के सामने पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने प्रार्थी का रास्ता रोक लिया। गाली-गलौज के बाद शराब पीने के लिए पैसे मांगे गए। विरोध करने पर आशु चुटैल ने हत्या की नीयत से युवक के पेट में चाकू मार दिया और मौके से फरार हो गया। घायल को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


तकनीकी साक्ष्यों से मिली सफलता
घटना के बाद से फरार चल रहे आरोपी की पुलिस लगातार तलाश कर रही थी। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी के मेमोरेंडम के आधार पर स्टील का चाकू बरामद कर जब्त किया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। इस मामले में एक विधि से संघर्षरत बालक को भी अभिरक्षा में लिया गया है।

थार आगजनी मामले में भी निकला आरोपी
थाना सिविल लाइन रामपुर के अपराध क्रमांक 524/2026 में दर्ज थार वाहन आगजनी मामले में पुलिस पहले ही दिव्य साहू को गिरफ्तार कर चुकी थी। विवेचना के दौरान इस मामले में भी फरार आरोपी आशु चुटैल उर्फ घोड़ा को गिरफ्तार किया गया। घटना में शामिल एक नाबालिग को भी विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए अभिरक्षा में लिया गया है। इस प्रकरण में अब तक तीन आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।


यह भी पढ़ें: महानदी में उफान से बाढ़ जैसे हालात! कई गांवों में अलर्ट, मकान खाली कराने लगी प्रशासन की टीम

अपराधियों पर सख्ती जारी रहेगी
थाना प्रभारी ने बताया कि त्वरित विवेचना, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से दोनों मामलों में सफलता मिली है। कोरबा पुलिस अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है और असामाजिक तत्वों पर आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed