फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CGPSC Scam: Politics on CGPSC csam; BJP leader Gaurishankar poses question

CGPSC Scam: सीजीपीएससी घोटाले पर गरमाई राजनीति; कांग्रेस को गर्व है या शर्म? बीजेपी नेता गौरीशंकर ने पूछे सवाल

Fri, 31 Jul 2026 09:29 PM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: Lalit Kumar Singh Updated Fri, 31 Jul 2026 09:29 PM IST
सार

CGPSC Scam: सीजीपीएससी घोटाले और नीट मामले में छत्तीसगढ़ की राजनीति गरमाई हुई है। बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता गौरीशंकर श्रीवास ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग घोटाले को लेकर कांग्रेस को घेरा है। मामले में जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कांग्रेस से सवाल करते हुए पूछा कि वह बतायें कि सीजीपीएससी घोटाले पर उसे गर्व है या शर्म? 
 

विज्ञापन
CGPSC Scam: Politics on CGPSC csam; BJP leader Gaurishankar poses question
ग्रॉफिक्स: अमर उजाला डिजिटल - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

CGPSC Scam: सीजीपीएससी घोटाले और नीट मामले में छत्तीसगढ़ की राजनीति गरमाई हुई है। बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता गौरीशंकर श्रीवास ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग घोटाले को लेकर कांग्रेस को घेरा है। मामले में जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कांग्रेस से सवाल करते हुए पूछा कि वह बतायें कि सीजीपीएससी घोटाले पर उसे गर्व है या शर्म? 
विज्ञापन


विज्ञापन



अमर उजाला से खास चर्चा में उन्होने पिछली कांग्रेस सरकार में हुए अनियमितता को लेकर हमला बोलते हुए कहा कि सीजीपीएससी घोटाला केवल भ्रष्टाचार नहीं, बल्कि राज्य के युवाओं के साथ एक बड़ा षड्यंत्र था। मामले में केंद्र सरकार और राज्य सरकार की दखल पर आज देश की जांच एजेंसिया सीबीआई और ईडी घोटाले की परत-दर-परत जांच कर रही हैं। राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि भूपेश बघेल सरकार के समय जब युवाओं ने सबूत दिए थे, तब इसे स्वीकार नहीं किया गया। यहां तक कि जब राहुल गांधी बिलासपुर यात्रा के दौरान ट्रेन से सफर कर रहे थे, तब युवाओं ने उन्हें सीजीपीएससी घोटाले के सबूत दिए थे, तब राहुल गांधी चुप्प क्यों रहे? श्रीवास ने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या कांग्रेस नेता इस घोटाले को करना स्वीकार करते हैं? यदि उन्हें पश्चाताप है, तो वे प्रदेश के युवाओं से माफी मांगें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्रीवास ने तंज कसते हुए आरोप लगाया कि वनरक्षक परीक्षा की शारीरिक दक्षता दौड़ में ऐसे रिकॉर्ड दिखाए गए, जिससे 'उसैन बोल्ट' का विश्व रिकॉर्ड भी टूट जाए। विद्युत नियामक आयोग में असिस्टेंट डायरेक्टर के पद पर ओएमआर सीट में हेरफेर कर भूपेश बघेल के तत्कालीन ओएसडी के पुत्र का चयन कराया गया, जिसका मामला कोर्ट में लंबित है। एक तरफ कांग्रेस नीट परीक्षा को लेकर युवाओं की हितैषी बनने का पाखंड रच रही है। दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ में युवाओं के साथ हुए पीएससी घोटाले के आरोपी सोनवानी के बचाव खड़ी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed