{"_id":"6a6c95415a0d7db3b80a5cdc","slug":"ndrf-and-sdrf-safely-rescued-people-stranded-in-ambeli-nala-the-administration-provided-relief-bijapur-news-c-1-1-noi1491-4561246-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG News: उफनते अंबेली नाला में फंसे लोगों की बची जान! NDRF-SDRF ने चलाया रेस्क्यू, प्रशासन ने पहुंचाई राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG News: उफनते अंबेली नाला में फंसे लोगों की बची जान! NDRF-SDRF ने चलाया रेस्क्यू, प्रशासन ने पहुंचाई राहत
Fri, 31 Jul 2026 07:48 PM IST
बीजापुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर
Published by: बीजापुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 07:48 PM IST
सार
बीजापुर जिले के कुटरू स्थित अंबेली नाला में लगातार बारिश के कारण फंसे लोगों को एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की संयुक्त टीम ने सुरक्षित बाहर निकाला। जिला प्रशासन ने मौके पर राहत सामग्री उपलब्ध कराते हुए लोगों से उफनते नदी-नालों को पार नहीं करने की अपील की है।
विज्ञापन
लोगों की मदद करती प्रशासनिक टीम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित हो रहा है। इसी बीच भैरमगढ़ विकासखंड के कुटरू स्थित अंबेली नाले में कई लोग पानी बढ़ने के कारण फंस गए। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन हरकत में आया और एनडीआरएफ तथा एसडीआरएफ की संयुक्त टीम ने तत्काल राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद सभी फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
विज्ञापन
सफल रहा राहत और बचाव अभियान
बचाव दल ने तेज बहाव और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच साहस, सतर्कता और दक्षता का परिचय देते हुए सभी लोगों को सुरक्षित नाला पार कराया। रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा होने के बाद सभी लोगों को सकुशल उनके गृह गांवों के लिए रवाना किया गया। राहत अभियान के दौरान सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा गया, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन
प्रशासन ने मौके पर पहुंचाई राहत सामग्री
राहत एवं बचाव अभियान के दौरान भैरमगढ़ के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) विकास सर्वे मौके पर मौजूद रहे। उनके निर्देशन में प्रशासनिक अधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने प्रभावित लोगों को तुरंत बिस्किट, पेयजल और अन्य आवश्यक राहत सामग्री उपलब्ध कराई। प्रशासन ने यह सुनिश्चित किया कि किसी भी व्यक्ति को भोजन, पेयजल या अन्य जरूरी सुविधाओं की कमी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
उफान पर नदी-नाले, प्रशासन ने जारी की चेतावनी
लगातार बारिश के कारण जिले के कई नदी-नाले उफान पर हैं, जिससे कई क्षेत्रों में आवागमन प्रभावित हुआ है। जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी परिस्थिति में बहते हुए नदी-नालों को पार करने का प्रयास न करें। प्रशासन ने कहा कि थोड़ी सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।
आपात स्थिति में तुरंत दें सूचना
प्रशासन ने नागरिकों से कहा है कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत जिला कंट्रोल रूम या स्थानीय प्रशासन को सूचना दें, ताकि राहत एवं बचाव दल समय पर मौके पर पहुंचकर आवश्यक सहायता उपलब्ध करा सके। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि मानसून के दौरान नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और सभी विभाग पूरी मुस्तैदी के साथ स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।