{"_id":"6a6b5da8a41b49371a08d878","slug":"two-day-holiday-declared-for-all-schools-in-bijapur-district-due-to-continuous-heavy-rain-bijapur-news-c-1-1-noi1491-4558655-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"School Closed: बीजापुर में भारी बारिश का असर, सभी स्कूलों में दो दिन का अवकाश; कलेक्टर ने दी मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
School Closed: बीजापुर में भारी बारिश का असर, सभी स्कूलों में दो दिन का अवकाश; कलेक्टर ने दी मंजूरी
Thu, 30 Jul 2026 08:10 PM IST
बीजापुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर
Published by: बीजापुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 08:10 PM IST
सार
बीजापुर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए 31 जुलाई और 1 अगस्त 2026 को सभी शासकीय व अशासकीय प्राथमिक, माध्यमिक, हाई स्कूल तथा हायर सेकेंडरी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है।
विज्ञापन
पत्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीजापुर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण छात्र-छात्राओं को स्कूल आने-जाने में हो रही परेशानियों को देखते हुए जिला प्रशासन ने जिले के सभी शासकीय और अशासकीय विद्यालयों में दो दिन का अवकाश घोषित किया है।
विज्ञापन
जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, कलेक्टर के अनुमोदन से 31 जुलाई 2026 (शुक्रवार) और 1 अगस्त 2026 (शनिवार) को जिले की सभी शासकीय एवं अशासकीय प्राथमिक, माध्यमिक, हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए अवकाश रहेगा।
विज्ञापन
पढ़ें: राष्ट्रपति भवन के विशेष अतिथि बने बस्तर के मांझी-चालकी: बस्तर पंडुम-2026 के विजेताओं का हुआ विशेष सम्मान
विज्ञापन
जिला प्रशासन ने बताया कि लगातार हो रही भारी बारिश और उससे उत्पन्न परिस्थितियों को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है। हालांकि, यह अवकाश केवल विद्यार्थियों के लिए रहेगा।