Bijapur News: बाढ़ से घिरे ग्रामीणों का रेस्क्यू जारी, चंदनगिरी गांव पहुंची प्रशासनिक टीम
Bijapur News: बस्तर संभाग के बीजापुर जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। बाढ़ की चपेट में आए ग्रामीणों को सुरक्षित निकालने के लिए प्रशासन ने राहत एवं बचाव अभियान तेज कर दिया है। प्रशासन की ओर से एसडीएम, तहसीलदार और जनपद पंचायत के सीईओ के नेतृत्व में टीम चंदनगिरी गांव पहुंची है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार

अब तक 15 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू कर चन्दनगिरी प्राथमिक शाला भवन में अस्थायी रूप से शिफ्ट किया गया है। राहत व बचाव टीम मोटर बोट के माध्यम से नदी किनारे फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचा रही है। जनपद पंचायत के सीईओ आदित्य कुंजाम ने बताया कि चन्दनगिरी के नदी तट पर बसे लगभग 30 परिवारों को सुरक्षित निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है।
उन्होंने बताया कि अब तक 15 लोगो को निकालकर स्कूल भवन में पहुंचाया गया है। उन्होंने आगे बताया कि फिलहाल बारिश की तीव्रता कुछ कम हुई है, लेकिन नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है और बाढ़ का खतरा अभी भी बना हुआ है। प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्र के लोगों से सतर्क रहने तथा सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है। बचाव दल स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।
इंद्रावती नदी का बढ़ा जलस्तर
क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के चलते इंद्रावती नदी का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है। रात 10 बजे तक नदी का जलस्तर बढ़कर 16. 680 मीटर दर्ज किया गया, जिससे नदी किनारे बसे इलाकों में बाढ़ का खतरा और गहरा गया है।
प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुआ है। जलस्तर में वृद्धि को देखते हुए संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई है। राहत एवं बचाव दल अलर्ट मोड पर है। नदी के किनारे रहने वाले लोगों से सतर्क रहने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।