{"_id":"6a2406765058fd01270ec8ad","slug":"video-600-ncc-cadets-will-become-volunteers-of-mission-vatsalya-2026-06-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर: 600 एनसीसी कैडेट्स बनेंगे मिशन वात्सल्य के वालंटियर, पॉक्सो एक्ट पर दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनानगर: 600 एनसीसी कैडेट्स बनेंगे मिशन वात्सल्य के वालंटियर, पॉक्सो एक्ट पर दी जानकारी
सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल में 14 हरियाणा बटालियन एनसीसी के 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के दौरान मिशन वात्सल्य के तहत पॉक्सो एक्ट और बाल संरक्षण विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई। शिविर का आयोजन कमांडिंग ऑफिसर कर्नल पंकज पारीक के नेतृत्व में किया जा रहा है।
महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देशानुसार जिला बाल संरक्षण इकाई की ओर से आयोजित कार्यशाला में करीब 600 एनसीसी कैडेट्स को किशोर न्याय अधिनियम, पॉक्सो अधिनियम, बाल अधिकार, चाइल्ड हेल्पलाइन और बच्चों के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।
जिला बाल संरक्षण इकाई के लीगल अधिकारी रंजन शर्मा ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण की तरह बाल संरक्षण भी अत्यंत महत्वपूर्ण विषय है। उन्होंने बताया कि बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराधों को रोकने के लिए जागरूकता आवश्यक है और मिशन वात्सल्य बच्चों के लिए एक मजबूत संरक्षण तंत्र के रूप में कार्य कर रहा है। एनसीसी कैडेट्स वालंटियर बनकर इस तंत्र को और सशक्त करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।