{"_id":"6a2457725ac6d2456704ce73","slug":"video-medical-devices-will-be-sent-from-faridabad-to-venezuela-2026-06-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद से वेनेजुएला भेजे जाएंगे मेडिकल डिवाइस, बदले में भारत खरीदेगा पेट्रोल-डीजल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद से वेनेजुएला भेजे जाएंगे मेडिकल डिवाइस, बदले में भारत खरीदेगा पेट्रोल-डीजल
फरीदाबाद जिले के औद्योगिक क्षेत्र के लिए एक बड़ी और गौरवशाली खबर सामने आई है। फरीदाबाद के सेक्टर-59 स्थित हिंदुस्तान सिरिंज फैक्ट्री में बनने वाले मेडिकल डिवाइस (सिरिंज और ऑपरेशन ब्लेड) अब सीधे वेनेजुएला भेजे जाएंगे। भारत और वेनेजुएला के बीच हुए एक हालिया द्विपक्षीय समझौते के तहत यह फैसला लिया गया है, जिसके बदले में भारत वहां से पेट्रोल और डीजल का आयात करेगा।
इस समझौते को अमलीजामा पहनाने के लिए भारत के आधिकारिक दौरे पर आईं वेनेजुएला की अंतरिम राष्ट्रपति डेल्सी एलोइना रोड्रिगुएज गोम्स ने खुद फरीदाबाद की इस फैक्ट्री का दौरा किया। 3 से 7 जून तक भारत यात्रा पर रहीं अंतरिम राष्ट्रपति गोम्स ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता और भोजन के बाद इस फैक्ट्री को देखने की विशेष इच्छा जताई थी। वह शुक्रवार रात फरीदाबाद पहुंची।
सुरक्षा कारणों के चलते जिला प्रशासन ने इस हाई-प्रोफाइल दौरे को बेहद गोपनीय रखा और किसी को कानों-कान खबर नहीं होने दी। दिल्ली से सूचना मिलते ही फरीदाबाद प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया। एसडीएम मयंक भारद्वाज ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि अंतरिम राष्ट्रपति गोम्स करीब आधे घंटे तक फैक्ट्री में रहीं। इस दौरान उन्होंने सिरिंज और ब्लेड निर्माण की पूरी प्रक्रिया को बारीकी से समझा और उसकी गुणवत्ता की सराहना की। निरीक्षण के बाद वह सीधे दिल्ली स्थित अपने होटल के लिए रवाना हो गईं।
इस वैश्विक समझौते से फरीदाबाद के उद्योग जगत में भारी उत्साह है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।