Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Container collides with railway engine in Lakkadpur and two injured

फरीदाबाद में दिवाली की रात हादसा: कंटेनर रेलवे इंजन से टकराया, केबिन में फंसा चालक, दो लोग घायल

Mon, 09 Nov 2026 10:45 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 09 Nov 2026 10:45 AM IST
सार

लक्कड़पुर और ग्रीनफील्ड में हुए दो अलग-अलग हादसों में बेकाबू कंटेनर ट्रक पेड़ और इंजन से टकरा गए। इन घटनाओं में चालक और एक बाइक सवार सहित कुल दो लोग घायल हुए हैं। घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है।

विज्ञापन
Container collides with railway engine in Lakkadpur and two injured
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रीनफील्ड के पास लक्कड़पुर इंडस्ट्रियल एरिया में देर रात एक कंटेनर ट्रक सड़क किनारे पेड़ से टकराने के बाद बेकाबू होकर प्लेसर इंडिया कंपनी के बाहर रेलवे ट्रैक पर खड़े मैकेनिकल इंजन से जा भिड़ा। टक्कर में कंटेनर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में फंस गया। स्थानीय लोगों ने मशक्कत कर उसे बाहर निकाला। हादसे में एक बाइक सवार भी घायल हो गया। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत स्थिर है।

विज्ञापन


ग्रीनफील्ड चौकी इंचार्ज तोताराम ने बताया कि पुलिस को ईआरवी और डायल-112 के माध्यम से सूचना मिली थी। प्लेसर इंडिया कंपनी रेलवे ट्रैक के रखरखाव में इस्तेमाल होने वाले मैकेनिकल इंजन बनाती है। हादसे के समय कंपनी के बाहर ट्रैक पर इंजन खड़ा था। फिलहाल किसी पक्ष ने लिखित शिकायत नहीं दी है। पुलिस शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed