{"_id":"6a2502ae3abeec4c200ddf1c","slug":"video-gada-ma-yavaka-ka-tadava-thakha-kapa-gae-lga-pata-para-hamal-bhaii-ka-mara-dal-oura-ghara-ma-lga-tha-aaga-2026-06-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"गोंडा में युवक का तांडव देख कांप गए लोग, पिता पर हमला, भाई को मार डाला और घर में लगा दी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा में युवक का तांडव देख कांप गए लोग, पिता पर हमला, भाई को मार डाला और घर में लगा दी आग
यूपी के गोंडा से सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या कर दी। यही नहीं पिता पर भी हमला किया। इसके बाद घर में आग लगा दी। आग से एक भैंस जलकर मर गई। वारदात के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।
घटना वजीरगंज थाना क्षेत्र के सराय खत्री गांव के मजरा जटमलपुर की है। ग्रामीणों के मुताबिक, शनिवार को शाम के समय भुल्लन के घर से धुआं उठता दिखा तो लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। वहां का दृश्य देखकर सभी सन्न रह गए। भुल्लन घायल अवस्था में खेत में पड़े कराह रहे थे। घर के बाहर भैंस मृत पड़ी थी। कुछ दूरी पर बड़ा बेटा अंकित (17) अचेत अवस्था में पड़ा था।
गांववाले उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, वजीरगंज लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घायल भुल्लन ने बताया कि उनके बेटे अक्कू उर्फ हुलसी ने पहले उनकी पिटाई की। इसके बाद घर में तोड़फोड़ करके आग लगा दी। भाई अंकित पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले और आग की चपेट में आने से अंकित की मौत हो गई।
घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मां मीरा, बहन कोमल और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। भुल्लन ने बताया कि उनके पांच बेटों में तीन बाहर रहकर मजदूरी और नौकरी करते हैं। आरोपी अक्कू घर पर ही रहता था।
ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी का मानसिक संतुलन कुछ समय से ठीक नहीं था। वह अक्सर असामान्य व्यवहार करता था। हालांकि पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
थानाध्यक्ष विपुल कुमार पाण्डेय ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।