{"_id":"6a2415ac5faf79e1a50265a4","slug":"video-outsourced-workers-in-bareilly-submit-memorandum-over-three-months-of-unpaid-honorarium-2026-06-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: मानदेय नहीं मिलने पर आउटसोर्सिंग कर्मियों ने जताई नाराजगी, दिया ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: मानदेय नहीं मिलने पर आउटसोर्सिंग कर्मियों ने जताई नाराजगी, दिया ज्ञापन
Mukesh Kumar
Updated Sun, 07 Jun 2026 10:15 AM IST
बरेली के बेसिक शिक्षा विभाग में काम कर रहे आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने शनिवार को बीएसए को संबोधित ज्ञापन क्यारा के सहायक लेखाकार रोबिन रस्तोगी को दिया। कर्मचारियों का आरोप है कि विभाग की ओर से उनका मानसिक और आर्थिक शोषण किया जा रहा है। कर्मचारियों ने ज्ञापन देकर बताया कि बीएसए कार्यालय और जिले के सभी खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालयों में कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का ठेका 31 मार्च 2026 को ही समाप्त हो चुका है। दो महीने से ज्यादा का समय बीत जाने के बाद भी विभाग ने अभी तक इनका नवीनीकरण नहीं किया है। नवीनीकरण के बिना ही कर्मचारियों से लगातार दफ्तरों में काम कराया जा रहा है। उन्हें तीन महीनों से मानदेय भी नहीं मिला है। इससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।ज्ञापन में कहा गया है कि बेसिक शिक्षा विभाग में 14 वर्षों से सेवाएं दे रहे जिला समन्वयक आशीष, लेखाकार संतोष कुमार और विकास क्षेत्र फरीदपुर के कंप्यूटर ऑपरेटर ताजिम बेग को हटाने का प्रयास किया जा रहा है। संघ ने साफ तौर पर मांग की है कि सभी प्रभावित कर्मचारियों का तुरंत नवीनीकरण किया जाए और बकाया मानदेय का भुगतान किया जाए। कर्मचारियों ने ज्ञापन की प्रति मंडलायुक्त, स्कूल शिक्षा महानिदेशक, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी और सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) को भी भेजी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।