Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Miscreants demanded extortion from factory owner in Bareilly

बरेली: बदमाशों ने फैक्टरी मालिक और उनके बेटे को घेरा, कनपटी पर तमंचा रख मांगी 50 रुपये रुपये की रंगदारी

Mon, 09 Nov 2026 01:45 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदपुर (बरेली)
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदपुर (बरेली) Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 09 Nov 2026 01:45 PM IST
सार

बरेली के फरीदपुर में प्लाईवुड फैक्टरी मालिक रविकांत नेमानी से रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। आरोप है कि नकाबपोश बदमाशों ने रविवार शाम उनकी कार घेर ली। बदमाशों ने रविकांत और उनके बेटे की कनपटी पर तमंचा रखकर धमकी दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Miscreants demanded extortion from factory owner in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के फरीदपुर क्षेत्र में कुछ लोगों ने प्लाईवुड फैक्टरी मालिक पर हमला कर दिया। आरोपियों ने शाम के वक्त कार को घेरकर फैक्टरी मालिक और उनके बेटे की कनपटी पर तमंचा रख दिया और 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। इसके बाद आरोपी धमकी देते हुए चले गए। पीड़ित ने इस संबंध में नामजदों के खिलाफ फरीदपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन


सिविल लाइंस स्थित डॉक्टर कॉलोनी निवासी रविकांत नेमानी पिछले 35 वर्षों से खाद, प्लाईवुड और वुडपैनल्स का व्यापार करते हैं। उनकी पांचजन्य प्लाई एवं बोर्ड्स प्राइवेट लिमिटेड और नेमानी पैनल्स प्राइवेट लिमिटेड नाम से दो फर्म हैं। थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार शाम करीब 5:10 बजे रविकांत अपने बेटे श्लोक नेमानी के साथ कार से फरीदपुर स्थित  फैक्टरी जा रहे थे। जब उनकी गाड़ी फैक्टरी से करीब 500 मीटर पहले पहुंची, तभी मुंह पर कपड़ा बांधे तीन युवकों ने उनकी कार को घेर लिया। 
विज्ञापन


बदमाश बोले- कोलकाता वाले से पंगा महंगा पड़ जाएगा
एक युवक गाड़ी के आगे तमंचा लेकर खड़ा हो गया, जबकि दो अन्य युवक दोनों तरफ तमंचा लेकर खड़े हो गए। रविकांत ने शीशा नीचे किया, तो आरोपियों ने उनकी कनपटी पर तमंचा लगा दिया। गालियां देते हुए बदमाशों ने धमकाया कि कोलकाता वाले से पंगा लेना महंगा पड़ जाएगा, तुम लोग कोलकाता वाले को सही से नहीं जानते हो। आरोपियों ने कहा कि उन्हें 50 लाख रुपये चाहिए। रंगदारी न देने पर जान से मारने की धमकी दी। बदमाशों ने दो-तीन दिन के भीतर रुपयों का इंतजाम कर कोलकाता वाले राजेश मित्तल एवं सानिध्य मित्तल के पास पहुंचाने की धमकी दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

व्यापारिक विवाद के चलते रंजिश की आशंका
पीड़ित रविकांत नेमानी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनका व्यापारिक विवाद ग्रीन प्लाई इंडस्ट्रीज के मालिक राजेश मित्तल एवं सानिध्य मित्तल से चल रहा है, जिनके द्वारा पूर्व में भी उन्हें बर्बाद करने की धमकी दी गई थी। पीड़ित का पूरा शक है कि यह पूरी घटना इन्हीं लोगों के इशारे और साजिश पर कराई गई है, जिससे उन्हें और उनके परिवार को जान-माल को गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है।

फरीदपुर सीओ संदीप सिंह नें बताया कि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसआई सुनील कुमार को मामले की जांच सौंपी गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश और मामले की छानबीन में लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed