{"_id":"6af1a1aef57dba74770eb458","slug":"10-year-old-girl-dies-balloon-stuck-throat-in-budaun-2026-11-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बदायूं: गुब्बारा फुलाते समय सांस नली में फंसा, 10 साल की बालिका की मौत; दिवाली पर नानी के घर आई थी मासूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं: गुब्बारा फुलाते समय सांस नली में फंसा, 10 साल की बालिका की मौत; दिवाली पर नानी के घर आई थी मासूम
Mon, 09 Nov 2026 04:06 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: Mukesh Kumar
Updated Mon, 09 Nov 2026 04:06 PM IST
सार
बदायूं के उघैती क्षेत्र में गुब्बारे से 10 वर्षीय नंदिनी की जान चली गई। नानी के घर दिवाली मनाने आई नंदिनी सोमवार सुबह बच्चों के साथ गुब्बारा फुला रही थी। इसी दौरान गुब्बारा अचानक उसके गले में फंस गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
नंदिनी का फाइल फोटो
- फोटो : स्रोत- परिजन
विस्तार
बदायूं के उद्यैती इलाके में एक हादसे से दिवाली की खुशियां एक परिवार के लिए मातम में बदल गईं। नानी के घर दिवाली मनाने आई 10 साल की नंदिनी की सांस नली में गुब्बारा फंसने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
Trending Videos
उघैती के सराह बरौलिया गांव निवासी भुवनेश परिवार के साथ दिल्ली के दादरी रहककर खेती किसान करते हैं। भुवनेश की शादी गढ़ौली गांव से रामदयाल मौर्य की बेटी देववती से हुई थी। उनके तीन बच्चे हैं। तीन में दो बेटे बड़े हैं। जबकि बेटी नंदिनी 10 सबसे छोटी थी। वह भी दिल्ली में कक्षा में चार में पढ़ती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों के साथ खेल रही थी नंदिनी
परिजनों के अनुसार एक माह पहले नंदिनी अपनी नानी के घर आई थी। दिवाली के बाद वह अपने परिवार के साथ लौटने वाली थी, लेकिन एक गुब्बारे की वजह से उसकी जान चली गई। परिजनों के अनुसार सोमवार सुबह नंदिनी घर के बाहर बच्चों के साथ खेल रही थी। बच्चे गुब्बारा फुला रहे थे।
परिजनों के अनुसार एक माह पहले नंदिनी अपनी नानी के घर आई थी। दिवाली के बाद वह अपने परिवार के साथ लौटने वाली थी, लेकिन एक गुब्बारे की वजह से उसकी जान चली गई। परिजनों के अनुसार सोमवार सुबह नंदिनी घर के बाहर बच्चों के साथ खेल रही थी। बच्चे गुब्बारा फुला रहे थे।
नंदिनी भी गुब्बारा फुलाने लगी। इसी दौरान गुब्बारा हवा निकलने पर अचानक से उसके गले में चिपक गया। इससे सांस लेने की दिक्कत होने लगी। वह छटपटाने लगी। बच्चों के शोर मचाने पर परिवार वाले मौके पर पहुंचे। परिजन बच्ची को बिल्सी के निजी डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।