{"_id":"6a6ce39788fa614917067a73","slug":"bag-containing-jewelry-and-cash-goes-missing-from-chc-premises-report-filed-after-15-days-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-180467-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: सीएचसी परिसर से जेवर, नकदी रखा बैग गायब...15 दिन बाद रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: सीएचसी परिसर से जेवर, नकदी रखा बैग गायब...15 दिन बाद रिपोर्ट दर्ज
Fri, 31 Jul 2026 11:34 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Fri, 31 Jul 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुवायां। सीएचसी परिसर से नकदी, जेवर रखा बैग गायब होने के मामले में लखीमपुर के थाना मितौली के गांव ढखिया कुस्तौल निवासी उमेश कुमार की पत्नी मंजू देवी ने 15 दिन बाद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
मंजू देवी के अनुसार 15 जुलाई को वह अपने घर से पुत्री क्षमा देवी के साथ पुवायां में रहने वाली चचेरी बहन के घर जा रही थीं। रास्ते में सीएचसी परिसर में वह पेड़ के पास बनी बेंच पर आराम करने के लिए बैठ गईं थी। उनके पास एक हैंडबैग था, जिसमें सोने की चेन, झुमकी, दो जाेड़ी पायल, एटीएम कार्ड आदि रखे थे। बैग उन्होंने बेंच पर रख दिया था। उनकी पुत्री परिसर में ही झूला झूलने लगी थी।
वह पुत्री को देखने लगीं, इस बीच किसी ने बैग चोरी कर लिया था। बैग गायब देख उन्होंने गार्ड रंजीत से पूछा तो गार्ड ने किसी को बैग ले जाते देखने से इन्कार किया। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि मंजू देवी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। जांच कराई जाएगी। संवाद