फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The Public Works Department (PWD) repaired the road shoulder on the Nigohi-Khudaganj route using a JCB machine.

Shahjahanpur News: निगोही-खुदागंज मार्ग पर लोनिवि ने जेसीबी मशीन से ठीक कराई पटरी

Fri, 31 Jul 2026 11:34 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Fri, 31 Jul 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
The Public Works Department (PWD) repaired the road shoulder on the Nigohi-Khudaganj route using a JCB machine.
निगोही खुदागंज मार्ग को दुरुस्त करती जेसीबी। संवाद
निगोही। करीब एक वर्ष पूर्व बने खुदागंज मार्ग की पहली बरसात में जर्जर होने की खबर प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद लोक निर्माण विभाग हरकत में आ गया। लोनिवि के अभियंताओं ने शुक्रवार को जेसीबी मशीन से मार्ग की दोनों पटरियों को मिट्टी कार्य कराकर ठीक कराया और गड्ढे भी समतल करा दिए।
विज्ञापन

यहां से खुदागंज तक एक वर्ष पहले मार्ग का चौड़ीकरण कराया गया था। उस दौरान मार्ग के पुराने हिस्से पर बजरी-कोलतार डालकर सड़क के गड्ढे भी समतल करा दिए गए थे, लेकिन निर्माण कार्य में गुणवत्ता पर ध्यान नहीं दिए जाने से पहली बरसात में ही कई जगह मार्ग के किनारे डाली गई मिट्टी कट गई। बजरी-कोलतार की परत उखड़ने से मार्ग पर गड्ढों की भरमार भी हो गई थी। इस वजह से यहां से खुदागंज तक मार्ग के किनारे बसे 50 से ज्यादा गांवों के लोगों का आवागमन कठिन हो गया था। जन सामान्य की यह समस्या बुधवार के अंक में निगोही-खुदागंज मार्ग पर गड्ढे, कांवड़ यात्रियों के लिए बनेंगे मुसीबत शीर्षक से प्रकाशित होते ही लोनिवि के अभियंता सक्रिय हो गए।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह जेसीबी लेकर विभागीय ठेकेदार और श्रमिकों के साथ जेसीबी लेकर लोनिवि के अवर अभियंता ने मार्ग की मरम्मत कराई। मिट्टी कटने से खोखले हो गए मार्ग के किनारे पत्थर की रोड़ी और मिट्टी डलवाई। इसके साथ ही मार्ग के गड्ढे भी समतल करा दिए। लोनिवि प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता महेंद्र पाल ने बताया कि खुदागंज मार्ग की पटरी सहित सभी क्षतिग्रस्त हिस्सों को ठीक करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के अवर और सहायक अभियंता को मार्ग की नियमित देखभाल कराने के निर्देश दिए हैं।

निगोही खुदागंज मार्ग को दुरुस्त करती जेसीबी। संवाद

निगोही खुदागंज मार्ग को दुरुस्त करती जेसीबी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed