{"_id":"6a254cf8a0b7853f89090857","slug":"video-satpal-satti-targets-himachal-government-over-corruption-and-toll-tax-2026-06-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una: भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सरकार पर बरसे सतपाल सत्ती, टोल टैक्स खत्म करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सरकार पर बरसे सतपाल सत्ती, टोल टैक्स खत्म करने की मांग
Ankesh Dogra
Updated Sun, 07 Jun 2026 04:20 PM IST
Link Copied
हिमाचल प्रदेश भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और ऊना विधानसभा क्षेत्र से विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टाचार को लेकर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिन मुद्दों को पहले भाजपा उठाती थी, अब उन पर कांग्रेस के नेता और वरिष्ठ अधिकारी भी खुलकर सवाल खड़े कर रहे हैं। पत्रकारों से बातचीत में सत्ती ने कहा कि भाजपा ने समय-समय पर प्रदेश में सामने आए विभिन्न कथित भ्रष्टाचार मामलों को जनता के सामने रखा है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री की कथित मित्र मंडली से जुड़े मामलों, पेखूबेला सौर ऊर्जा परियोजना, सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार, चेस्टर हिल भूमि प्रकरण, ट्रांसफर माफिया और विभागीय ठेकेदारों के भुगतान से जुड़े मामलों पर भाजपा लगातार सरकार को घेरती रही है। उन्होंने कहा कि पहले कांग्रेस इन आरोपों को विपक्ष की राजनीति बताकर खारिज करती थी, लेकिन अब कांग्रेस के अपने नेता और अधिकारी भी भ्रष्टाचार को लेकर सवाल उठा रहे हैं। सत्ती ने पूर्व मुख्य सचिव, पूर्व वित्त सचिव और वर्तमान मुख्य सचिव के बीच सार्वजनिक रूप से सामने आए आरोप-प्रत्यारोप का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे प्रशासनिक व्यवस्था की कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्न खड़े हुए हैं। सत्ती ने कांग्रेस नेता नीरज भारती के हालिया बयानों का हवाला देते हुए कहा कि कांग्रेस के भीतर से उठ रही आवाजें भाजपा के आरोपों को बल दे रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि प्रतिभा सिंह और विक्रमादित्य सिंह द्वारा नीरज भारती के बयानों को महत्व दिए जाने से यह संकेत मिलता है कि सरकार के भीतर सब कुछ सामान्य नहीं है। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कार्यकाल का उल्लेख करते हुए सत्ती ने दावा किया कि भाजपा सरकार ने कई जनकल्याणकारी योजनाएं शुरू की थीं, लेकिन वर्तमान सरकार उन्हें आगे बढ़ाने में विफल रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की आर्थिक और प्रशासनिक स्थिति लगातार कमजोर हो रही है, जिसका असर आम लोगों पर पड़ रहा है। टोल टैक्स के मुद्दे पर भी सत्ती ने सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने विधानसभा के भीतर और बाहर टोल टैक्स बढ़ाने के फैसले का विरोध किया था। सीमावर्ती क्षेत्रों के लोगों के पंजाब और हरियाणा से सामाजिक, पारिवारिक और व्यावसायिक संबंध हैं तथा बड़ी संख्या में लोग रोजाना आवाजाही करते हैं। ऐसे में टोल दरों में वृद्धि से आम जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ा है। सत्ती ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से जनभावनाओं का सम्मान करते हुए टोल टैक्स बढ़ोतरी का फैसला वापस लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि सरकार को प्रदेश में टोल टैक्स पूरी तरह समाप्त करने की संभावनाओं पर भी गंभीरता से विचार करना चाहिए, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।