Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Lucknow News
›
VIDEO: रक्षामंत्री से मिला बुद्धेश्वर विकास महासभा का प्रतिनिधिमंडल, स्टेशन-वार्ड नामकरण और जाम की समस्या उठाई
{"_id":"6a254b3ac1d92323f6060b9b","slug":"video-video-rakashhamatara-sa-mal-bthathhashavara-vakasa-mahasabha-ka-paratanathhamadal-satashana-varada-namakaranae-oura-jama-ka-samasaya-uthaii-2026-06-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: रक्षामंत्री से मिला बुद्धेश्वर विकास महासभा का प्रतिनिधिमंडल, स्टेशन-वार्ड नामकरण और जाम की समस्या उठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: रक्षामंत्री से मिला बुद्धेश्वर विकास महासभा का प्रतिनिधिमंडल, स्टेशन-वार्ड नामकरण और जाम की समस्या उठाई
बुद्धेश्वर विकास महासभा का एक प्रतिनिधिमंडल महासभा के संरक्षकों के नेतृत्व में देश के रक्षा मंत्री एवं लखनऊ सांसद राजनाथ सिंह से रविवार दोपहर को मिला। प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र की विभिन्न जनहित समस्याओं और मांगों को लेकर उन्हें लिखित ज्ञापन सौंपा।
महासभा के संरक्षक अजय त्रिपाठी ‘मुन्ना’ संजय मिश्रा, डॉ. घनश्याम पांडे, संगठन के अध्यक्ष राजेश शुक्ला तथा कार्यालय प्रभारी राकेश मोहन मिश्रा ने बताया कि ज्ञापन में प्रमुख रूप से आलमनगर स्टेशन का नाम बदलकर बुद्धेश्वर स्टेशन तथा हैदरगंज वार्ड का नाम बदलकर बुद्धेश्वर वार्ड किए जाने की मांग की गई है।
इसके अलावा अमर उजाला में प्रमुखता से प्रकाशित सुबह हो या शाम... बुद्धेश्वर चौराहे पर सिरदर्द बना जाम शीर्षक खबर का उल्लेख करते हुए बुद्धेश्वर चौराहे और आलमनगर पुल के पास मस्जिद क्षेत्र में लगने वाले जाम से स्थायी निजात दिलाने की मांग भी उठाई गई।
प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि ये मांगें लंबे समय से क्षेत्रवासियों की भावनाओं और जनसुविधाओं से जुड़ी हुई हैं। क्षेत्र के लोगों को नामकरण संबंधी मांगों के साथ-साथ यातायात जाम की समस्या से भी लगातार जूझना पड़ रहा है।अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने रक्षा मंत्री से इन मांगों पर सकारात्मक पहल करते हुए आवश्यक कार्रवाई कराने का अनुरोध किया।
इस दौरान महासभा के पदाधिकारियों ने क्षेत्र के विकास और जनसुविधाओं से जुड़े अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की।रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि सभी मांगों और समस्याओं का परीक्षण कराकर उनके समाधान के लिए आवश्यक प्रयास किए जाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।