{"_id":"6a254a6315f2d27e830ae687","slug":"video-bilaspur-ninth-day-of-the-annual-training-camp-at-shiva-international-school-ghumarwin-2026-06-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bilaspur: शिवा इंटरनेशनल स्कूल घुमारवीं में वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का नौवां दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur: शिवा इंटरनेशनल स्कूल घुमारवीं में वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का नौवां दिन
एचपी नेवल यूनिट एनसीसी बिलासपुर की ओर से शिवा इंटरनेशनल स्कूल घुमारवीं में आयोजित वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का नौवां दिन अनुशासन के साथ संपन्न हुआ। दिन की शुरुआत प्रातः कालीन योग सत्र से हुई, जिसमें कैडेट्स ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के महत्व को समझा। शिविर के पिछले दिन सायंकाल में शिवा इंटरनेशनल स्कूल से घुमारवीं चौक तक एंटी-चिट्टा (नशा मुक्ति) रैली का आयोजन किया गया। रैली के माध्यम से एनसीसी कैडेट्स ने समाज को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए युवाओं से नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया। कैम्प कमांडिंग ऑफिसर कमांडर सज्जन कुमार ने बताया कि शिविर के समापन समारोह का आयोजन सायंकाल में किया जाएगा। समापन समारोह के मुख्यातिथि भारतीय नौसेना के कैप्टन कमलेंद्र शर्मा होंगे। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सैनिक स्कूल सुजानपुर टिहरा से प्राप्त की और उसके बाद राष्ट्रीय रक्षा अकादमी खड़कवासला से सैन्य प्रशिक्षण प्राप्त किया। उन्होंने भारतीय नौसेना की लॉजिस्टिक्स शाखा में कमीशन प्राप्त किया और अपने लगभग तीन दशकों के गौरवपूर्ण सैन्य जीवन में भारतीय नौसेना के विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया। इस दौरान उन्होंने भारतीय नौसेना के अग्रिम पंक्ति के युद्धपोतों आईएनएस रणविजय, आईएनएस राजपूत, आईएनएस कृष्णा और आईएनएस जलाश्व पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। इसके अलावा वह नौसेना मुख्यालय, पूर्वी नौसेना कमान और दक्षिणी नौसेना कमान में भी विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत रहे हैं। समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को सम्मानित किया जाएगा। कैम्प कमांडिंग ऑफिसर कमांडर सज्जन कुमार ने कहा कि यह प्रशिक्षण शिविर कैडेट्स के व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और राष्ट्र सेवा की भावना को सुदृढ़ करने में अत्यंत सफल रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।