{"_id":"6a254bf22c205ff3690d82a3","slug":"video-brabka-ma-saiiaaiiaara-paratal-sa-gama-hae-77-mabil-bramatha-palsa-na-lga-ka-sapa-2026-06-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी में सीईआईआर पोर्टल से गुम हुए 77 मोबाइल बरामद, पुलिस ने लोगों को सौंपे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी में सीईआईआर पोर्टल से गुम हुए 77 मोबाइल बरामद, पुलिस ने लोगों को सौंपे
बाराबंकी में पुलिस ने सीईआईआर (सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर) पोर्टल की मदद से गुम हुए 77 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिया। बरामद मोबाइल फोनों की कीमत करीब 16 लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशन में सर्विलांस सेल और थाना स्तर की संयुक्त टीमों ने प्राप्त शिकायतों के आधार पर विशेष अभियान चलाया। तकनीकी विश्लेषण और ट्रैकिंग के जरिए गुमशुदा मोबाइल फोन खोजकर बरामद किए गए।
रविवार को पुलिस लाइन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में विकास चन्द्र त्रिपाठी ने बरामद मोबाइल फोन उनके स्वामियों को सुपुर्द किए। अपना खोया मोबाइल और महत्वपूर्ण डाटा वापस मिलने पर लोगों ने खुशी जताते हुए बाराबंकी पुलिस का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के दौरान लोगों को साइबर ठगी से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। साथ ही साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 और साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने के बारे में जागरूक किया गया। यातायात नियमों के प्रति भी लोगों को जागरूक किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।