फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   CCTV cameras must remain operational at all times: DM

हर समय चालू रहे सीसीटीवी कैमरे : डीएम

Fri, 31 Jul 2026 02:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 31 Jul 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
CCTV cameras must remain operational at all times: DM
बाराबंकी। जिला कारागार का बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह और पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने संयुक्त रूप से कारागार की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। डीएम ने निर्देश दिया कि सीसीटीवी कैमरे हर समय चालू रहने चाहिए, इसमें कोई लापरवाही न बरती जाए।
विज्ञापन

मुख्य द्वार पर तैनात सुरक्षा कर्मियों से डीएम ने बात की और सुरक्षा की जानकारी ली। इसके बाद अधिकारियों ने कारागार के भीतरी परिसर का जायजा लिया। उन्होंने साफ-सफाई, अनुशासन और सुरक्षा व्यवस्था की जांच की। कंट्रोल रूम पहुंचकर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी व्यवस्था का देखा।
विज्ञापन

अधिकारियों ने कारागार की सतत और प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। किसी भी तकनीकी खराबी को तत्काल दूर करने के लिए कहा गया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने महिला और पुरुष बैरकों का भी निरीक्षण किया गया। यहां बंदियों को मिल रही मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली। इस मौके पर जेल अधीक्षक कुंदन कुमार और जेलर जितेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed