फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Crackdown on the slow pace of UP Board registration and exam form processing.

Barabanki News: यूपी बोर्ड के पंजीकरण और परीक्षा फॉर्म की धीमी रफ्तार पर सख्ती

Fri, 31 Jul 2026 02:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 31 Jul 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Crackdown on the slow pace of UP Board registration and exam form processing.
बाराबंकी। यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए पंजीकरण और परीक्षा फॉर्म भरने की सुस्त चाल ने शिक्षा विभाग की चिंता बढ़ा दी है। सत्र शुरू हुए चार महीने बीतने के बाद भी जिले के तमाम स्कूलों का रवैया ढुलमुल बना हुआ है।
विज्ञापन

जिले के राजकीय, सहायता प्राप्त और वित्तविहीन विद्यालयों में कक्षा नौ से 12 तक के छात्र-छात्राओं का ब्योरा दर्ज किया जा रहा है। विभागीय समीक्षा में आवेदन भरने की रफ्तार बेहद धीमी मिली है। इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए तय समय सीमा के भीतर काम पूरा कराने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन

छात्रों की सुविधा के लिए इस बार अप्रैल से ही प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी। कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा आवेदन की आखिरी तारीख 16 अगस्त तय है, जबकि कक्षा 9वीं और 11वीं के अग्रिम पंजीकरण की अंतिम तिथि 25 अगस्त निर्धारित है। बोर्ड स्तर से तिथियों में कोई विस्तार न होने के बाद भी विद्यालय प्रशासन से गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रों को अंतिम समय की भागदौड़ से बचाने के लिए अप्रैल से ही प्रक्रिया चालू रखी गई थी। इसके बावजूद स्कूलों की ढिलाई लापरवाही को दर्शाती है। सभी प्रधानाचार्य तय समय सीमा के भीतर अनिवार्य रूप से फॉर्म भरवाएं, तिथियां आगे नहीं बढ़ेंगी। किसी छात्र का आवेदन छूटने पर सीधी जिम्मेदारी प्रधानाचार्य की होगी।
-अमिता सिंह, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed