{"_id":"6a6bb77b97674fb2b40fa3f8","slug":"dm-takes-a-strict-stance-special-cleanliness-drive-conducted-in-gram-panchayats-barabanki-news-c-315-1-slko1014-175698-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: डीएम सख्त, ग्राम पंचायतों में चला विशेष स्वच्छता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: डीएम सख्त, ग्राम पंचायतों में चला विशेष स्वच्छता अभियान
Fri, 31 Jul 2026 02:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Fri, 31 Jul 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। विद्यालयों में सांप निकलने की घटनाओं पर जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह कड़ा रुख अपनाया है। डीएम के निर्देश पर जिले की सभी ग्राम पंचायतों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विद्यालयों पर विशेष फोकस किया गया। अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायतों के मुख्य संपर्क मार्गों पर कार्य हुआ।
विद्यालय परिसरों और आंगनबाड़ी केंद्रों से भी झाड़ियां हटाई गईं। अन्य सार्वजनिक स्थलों पर बारिश के कारण उगी झाड़ियों की कटाई हुई। व्यापक स्तर पर साफ-सफाई सुनिश्चित की गई। डीएम ने विद्यालयों के परिसरों में झाड़ी कटाई को सर्वोच्च प्राथमिकता देने को कहा। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को सुरक्षित वातावरण देना है।
स्वच्छ परिसर बच्चों के स्वास्थ्य और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए आवश्यक है। प्रमुख मार्गों को झाड़ियों से मुक्त रखकर आवागमन सुगम बनाने के निर्देश भी दिए गए। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया। मुख्य विकास अधिकारी अन्ना सुदन ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन
इनमें खंड विकास अधिकारी, एडीओ (पंचायत) और ग्राम प्रधान शामिल थे। उन्होंने अभियान की नियमित निगरानी करने को कहा। आवश्यकतानुसार तत्काल झाड़ियों की कटाई और साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए गए।
अधिकारियों को अभियान की प्रगति का सत्यापन करने को कहा गया। कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि ऐसे विशेष अभियान भविष्य में भी निरंतर चलेंगे। स्वच्छता, सुरक्षित आवागमन और विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।