{"_id":"6a254f96718852ecb1024520","slug":"video-donation-of-1000-quintals-of-green-fodder-in-2-months-to-baba-samtai-nath-gaushala-2026-06-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"महेंद्रगढ़: बाबा समताई नाथ गोशाला में 2 महीने में 1000 क्विंटल हरे चारे का दान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेंद्रगढ़: बाबा समताई नाथ गोशाला में 2 महीने में 1000 क्विंटल हरे चारे का दान
गांव नांवां स्थित बाबा समताई नाथ गोशाला में दानकर्ताओं व तीन गांवों के युवाओं के सहयोग से गोशाला ने प्रगति की है। बीते दो महीनों में दानकर्ताओं ने 1000 क्विंटल हरा चारा दान कर गोवंश की सेवा की है। इसको लेकर रविवार को गांव में तीन गांवों की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में 102 युवाओं ने गोशाला की वार्षिक सदस्यता ग्रहण की और सेवा कार्य को स्थाई रूप देने का संकल्प लिया है। बैठक में मुख्य रूप से योगी महासभा के महासचिव बाबा चेताईनाथ व खंडेसरी बाबा मायानाथ पहुंचे। उनके साथ गोपालवास गोशाला प्रधान विजेंद्र, मंडियाली से सचिव संजय स्वामी, नांवां से किशनलाल मोदी, पूर्व सरपंच दयानंद व अन्य लोग शामिल हुए। बैठक में सभी ने गोशाला के विकास और गोवंश के संरक्षण पर विचार साझा किए। साथ ही मंडियाली के डॉ. सुशील और उनकी टीम को गोवंश चिकित्सा की जिम्मेदारी सौंपी और प्रतिदिन गोशाला में जाकर गोवंशों की देखभाल करने का आह्वान किया। गोशाला कमेटी ने इस सहयोग के लिए सभी ग्रामीणों, युवाओं, डॉक्टरों की टीम और प्रवासी दानवीरों का आभार जताया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।