{"_id":"6a25494fc2e7aa4eda0081e7","slug":"video-ruldubhatta-ward-sabha-road-street-light-and-stray-dog-issues-raised-2026-06-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shimla: रुलदुभठा वार्ड सभा में सड़कें, स्ट्रीट लाइट और आवारा कुत्तों का मुद्दा छाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla: रुलदुभठा वार्ड सभा में सड़कें, स्ट्रीट लाइट और आवारा कुत्तों का मुद्दा छाया
शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 04:04 PM IST
Link Copied
नगर निगम शिमला के वार्ड नंबर-2 रुलदुभठा में रविवार को आयोजित वार्ड सभा में स्थानीय समस्याएं प्रमुखता से उठाई गईं। पार्षद सरोज ठाकुर की अध्यक्षता में हुई बैठक में क्षेत्रवासियों ने सड़कों की खराब स्थिति, जर्जर रास्तों और खराब स्ट्रीट लाइटों को लेकर चिंता व्यक्त की। वार्ड सभा में लोगों ने मांग उठाई कि क्षेत्र की सड़कों की जल्द टारिंग करवाई जाए और लंबे समय से खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त किया जाए। इसके अलावा आवारा कुत्तों की बढ़ती समस्या पर भी विस्तृत चर्चा हुई और इससे राहत दिलाने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की गई। बैठक के दौरान वार्ड के विकास से जुड़े कई नए प्रस्ताव भी पारित किए गए। इन प्रस्तावों को अब मंजूरी के लिए नगर निगम प्रशासन को भेजा जाएगा। पार्षद सरोज ठाकुर ने लोगों को आश्वस्त किया कि वार्ड में उठाई गई समस्याओं और सुझावों को प्राथमिकता के आधार पर नगर निगम के समक्ष रखा जाएगा, ताकि क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाया जा सके। वार्ड सभा में बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी मौजूद रहे और उन्होंने क्षेत्र के विकास संबंधी सुझाव भी साझा किए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।