{"_id":"6a25863a8774e404640837fd","slug":"video-follow-baba-sahebs-core-mantraeducate-agitate-says-harpal-2026-06-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"बाबा साहब के मूल मंत्र शिक्षित बनो संघर्ष करो का अनुसरण करें : हरपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा साहब के मूल मंत्र शिक्षित बनो संघर्ष करो का अनुसरण करें : हरपाल
Vimal Sharma
Updated Sun, 07 Jun 2026 08:24 PM IST
Link Copied
जाटव कोर ग्रुप ने डॉ. भीमराव आंबेडकर जन्मोत्सव मनाने वाली समितियों के पदाधिकारियों को शॉल ओढ़ाकर व डॉ.आंबेडकर के चित्र प्रदान कर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक हरपाल सिंह ने कहा कि बाबा साहब के मूल मंत्र शिक्षित बनो, संघर्ष करो का अनुसरण करना चाहिए। आंबेडकर युवक संघ के प्रदेशाध्यक्ष डॉ.सुरेश चंद्र मौर्य ने मेधावी बच्चों का सम्मान समारोह आयोजित करने पर जोर दिया। हाईवे किनारे एक होटल में रविवार को 27 ग्राम आंबेडकर जन्मोत्सव समिति के अध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्षों केे सम्मान के लिए समारोह का आयोजन किया गया।
इसमें पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पति हेमसिंह आर्य ने कहा कि हमें आंबेडकर जन्मोत्सव मनाते समय बौद्धिक विचारों वाली गोष्ठी का आयोजन करना चाहिए। ओमप्रकाश त्रिपाठी व किरनपाल सिंह ने कहा कि बाबा साहब जयंती पर जो शोभायात्रा निकाली जाती हैं, उनमें हुड़दंग करने से बचना चाहिए। जिससे अन्य समाज के लोगों को दिक्कत न हो।
इंजीनियर विजय प्रताप सिंह ने कहा कि शिक्षा के साथ ही बच्चों को कठिनाई सहन करने के लिए भी मजबूत बनाएं। जिससे वह कोई दिक्कत आने पर गलत कदम न उठाए। गढ़मुक्तेश्वर के रेंजर करन सिंह ने कहा कि जन्मोत्सव के कार्यक्रम में यह ध्यान रखा जाए कि किसी पर टिप्पणी न करें। हमको अन्य लोगों को भी बाबा साहब के विचारों के साथ जोड़ना है। निर्देश सिंह ने कहा कि समाज में शराब का चलन बढ़ गया है। इसे रोकने की जरूरत है। उन्होंने महिलाओं को आगे बढ़ाने और बच्चों को शिक्षा का महत्व समझाने का आह्वान किया। रवि राज, सुभाष सिंह, श्याम सिंह, राम चरण त्रिपाठी, जयवीर सिंह, राजवीर सिंह आदि ने विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता होरी सिंह ने की और संचालन डॉ. पृथी सिंह ने किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।