{"_id":"6a253273c2e7aa4eda0081d2","slug":"video-rampur-bushahr-rampur-sdm-harsh-amrendra-singh-stated-that-the-census-work-will-be-carried-out-from-june-16-to-july-15-2026-06-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahr: एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह बोले- 16 जून से 15 जुलाई तक चलेगा जनगणना का कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahr: एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह बोले- 16 जून से 15 जुलाई तक चलेगा जनगणना का कार्य
Ankesh Dogra
Updated Sun, 07 Jun 2026 02:27 PM IST
Link Copied
भारत सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम जनगणना-2027 के तहत रामपुर में जनगणना सुपरवाइजर और प्रगणकों के लिए प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण सत्र तीन चरणों में आयोजित होगा। प्रथम चरण का शुभारंभ एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह ने किया। यह प्रशिक्षण सत्र 4 से 12 जून तक आयोजित हो रहा है। जनगणना का प्रथम चरण 16 जून से 15 जुलाई तक चलेगा। प्रथम चरण में मकान सूचीकरण और आवास जनगणना होगी। दूसरे चरण में जनसंख्या गणना जिसमें जनसांख्यिकीय, सामाजिक-आर्थिक और अन्य जानकारियां दर्ज करना शामिल होगा। जनगणना 2027 में डिजिटल तकनीक और मोबाइल एप के उपयोग पर बल रहेगा। प्रशिक्षण में प्रश्नावली और प्रपत्र भरना, घर-घर जाकर मकानों और परिवारों की सही जानकारी एकत्र करने के तरीके, प्रश्नावली में शामिल 33 प्रमुख बिंदुओं व सवालों को सही तरीके से भरने की प्रक्रिया, लेआउट मैप्स को समझना और भरना, प्रशासनिक और कानूनी पहलू, जनगणना के दौरान फील्ड में आने वाली व्यावहारिक और तकनीकी समस्याओं का समाधान विषय में जानकारी प्रदान की जा रही है। एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह ने प्रशिक्षण में शामिल सभी कर्मचारियों से जनगणना अधिनियम के तहत कानूनी प्रक्रियाओं और गोपनीयता को बनाए रखने, प्रगणकों और सुपरवाइजर को समय-सीमा के भीतर अपने दायित्व का निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनगणना डेटा सटीक योजनाओं और सरकारी नीतियों के निर्माण का मुख्य आधार होता है, इसलिए यह प्रशिक्षण बेहद संवेदनशील और महत्वपूर्ण माना जाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।