सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   In Kajlas, the women of the village overpowered the liquor mafia smugglers fled leaving behind their Bolero

Narmadapuram News: कजलास में शराब माफियाओं पर भारी पड़ीं गांव की महिलाएं, बोलेरो छोड़ भागे तस्कर; Video

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नर्मदापुरम Published by: नर्मदापुरम ब्यूरो Updated Sun, 07 Jun 2026 08:52 PM IST
In Kajlas, the women of the village overpowered the liquor mafia smugglers fled leaving behind their Bolero
नर्मदापुरम जिले के डोलारिया थाना क्षेत्र के ग्राम कजलास में रविवार को अवैध शराब कारोबार के खिलाफ महिलाओं का गुस्सा उस समय फूट पड़ा, जब शराब से भरी एक बोलेरो गांव में पहुंची। गांव की महिलाओं ने न सिर्फ शराब माफियाओं का रास्ता रोका, बल्कि वाहन के सामने सड़क पर बैठकर जोरदार विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। महिलाओं और ग्रामीणों के बढ़ते आक्रोश को देखकर शराब तस्करों के हाथ-पांव फूल गए और वे बोलेरो को मौके पर छोड़कर फरार हो गए। गांव में अचानक हुए इस घटनाक्रम ने इलाके में सनसनी फैला दी।

बताया जा रहा है कि गांव में अवैध अंग्रेजी शराब की खेप पहुंचने की सूचना मिलते ही महिलाएं, ग्रामीण और ग्राम रक्षा समिति के सदस्य एकजुट होकर मौके पर पहुंच गए। महिलाओं ने साहस का परिचय देते हुए शराब से भरे वाहन को चारों तरफ से घेर लिया। विरोध इतना तीव्र था कि तस्करों को भागने के अलावा कोई रास्ता नहीं सूझा। इसके बाद ग्रामीणों ने सड़क पर धरना देकर प्रशासन और पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े किए। ग्रामीणों का कहना था कि लंबे समय से गांवों में खुलेआम अवैध शराब पहुंच रही है, लेकिन जिम्मेदार एजेंसियां प्रभावी कार्रवाई करने में नाकाम रही हैं।

पढ़ें:  अब एमपी में वनरक्षक भर्ती परीक्षा कैंसिल, सर्वर हो गया था फेल; भड़के अभ्यर्थी

सूचना मिलने पर डोलारिया पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को कार्रवाई का भरोसा देकर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस बोलेरो वाहन को थाने ले गई, जहां जांच के दौरान शराब परिवहन से जुड़े कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले। तलाशी में वाहन से सात पेटियों में रखी अलग-अलग ब्रांड की अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने कुल 42.66 लीटर अवैध शराब जब्त करते हुए आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है। जब्त शराब और बोलेरो वाहन की अनुमानित कीमत करीब 8 लाख रुपये बताई जा रही है।

इस पूरे घटनाक्रम ने जिले में सक्रिय अवैध शराब नेटवर्क पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि शराब माफिया बेखौफ होकर गांव-गांव तक शराब पहुंचा रहे हैं और इससे युवा पीढ़ी के साथ-साथ परिवार भी प्रभावित हो रहे हैं। महिलाओं का कहना है कि अवैध शराब ने कई घरों की खुशियां छीन ली हैं, इसलिए अब वे खुद मैदान में उतरकर इस कारोबार के खिलाफ लड़ाई लड़ेंगी। कजलास की यह घटना सिर्फ एक शराब तस्करी पकड़ने की कहानी नहीं, बल्कि गांव की महिलाओं द्वारा शराब माफियाओं को खुली चुनौती देने का संदेश भी बन गई है। अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर किसके संरक्षण में अवैध शराब का यह कारोबार गांवों तक पहुंच रहा है और इसे पूरी तरह खत्म करने के लिए प्रशासन कब तक सख्त कदम उठाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

आजमगढ़ में 94 लाख के 448 खोए मोबाइल फोन बरामद; VIDEO

07 Jun 2026

Morena Crime: अवैध खनन पर कार्रवाई के दौरान परिवहन टीम पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश, चालक फरार

07 Jun 2026

Sirmour: राष्ट्रीय समागम में सिरमौर जिले से जाएगा 100 लोगों का प्रतिनिधिमंडल

07 Jun 2026

Korba: कार सवारों ने युवक पर चढ़ाई गाड़ी, घटना का वीडियो वायरल, ASI का बेटा गंभीर, आरोपियों की तलाश में पुलिस

07 Jun 2026

VIDEO: लखनऊ विश्वविद्यालय में निष्कासन और फीस वृद्धि के विरोध में छठे दिन भी धरना प्रदर्शन जारी

07 Jun 2026
विज्ञापन

पठानकोट: बाढ़ पीड़ित परिवार को दस महीने से सरकारी आर्थिक सहायता का इंतजार

Solan: अर्की में 23 नव निर्वाचित पंचायत समिति सदस्यों ने ली शपथ

07 Jun 2026
विज्ञापन

Solan: कुमारहट्टी में हिमाचल जूनियर बैडमिंटन लीग का ग्रैंड फिनाले शुरू, 150 खिलाड़ी ले रहे भाग

07 Jun 2026

फरीदाबाद में भीषण गर्मी: तापमान 38 डिग्री तक पहुंचने की संभावना, अस्पतालों में मरीज बढ़े

07 Jun 2026

Sirmour: हाब्बी मानसिंह कला केंद्र में आयोजित प्रशिक्षण का हुआ मूल्यांकन

07 Jun 2026

पठानकोट: दिन दहाड़े बैंक के बाहर से बाइक चोरी, कुछ ही दूरी पर डीसी ऑफिस भी मौजूद

ग्रेटर नोएडा की हेमिस्फेयर सोसाइटी में सुविधाओं का अभाव, बिल्डर पर वादाखिलाफी का आरोप

07 Jun 2026

फरीदाबाद फिट इंडिया रैली: मेयर ने दिखाई हरी झंडी, सेक्टर 12 से शुरू साइकिल यात्रा

07 Jun 2026

कानपुर: महाराजपुर में ‘हत्या’ की झूठी सूचना से हड़कंप; सुरक्षित मिले 98 वर्षीय बुजुर्ग

07 Jun 2026

Meerut: तीन दिन 48 केंद्रों पर होगी यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा, सुरक्षा के पुख़्ता इंतज़ाम

07 Jun 2026

Meerut: कैंसर को हराने वाले योद्धाओं का सम्मान

07 Jun 2026

Meerut: सेटबैक के विरोध में महिलाओं का आंदोलन जारी, हनुमान चालीसा का पाठ किया

07 Jun 2026

बागपत: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मोत्सव पर हिंदू स्वाभिमान सम्मेलन का आयोजन

07 Jun 2026

पठानकोट: हड़ताल पर बैठे सेवा केंद्र कर्मचारियो में तीन गिरफ्तार, 8 हुए सस्पेंड

कानपुर: रजनीगंधा के लिए दरोगा की दबंगई, 70 साल के दुकानदार को दी गालियां

07 Jun 2026

Rampur Bushahr: एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह बोले- 16 जून से 15 जुलाई तक चलेगा जनगणना का कार्य

07 Jun 2026

कानपुर में महाराजपुर पुलिस ने लूट की योजना बना रहे पांच युवकों को दबोचा

07 Jun 2026

Kaushambi News: बकरी चराने निकला बालक गंगा में डूबा, एनडीआरएफ और गोताखोरों की टीमें सर्च ऑपरेशन में जुटीं

07 Jun 2026

टोहाना: धूमधाम से मनाई गई महाराजा अरुट जयंती, जिलों में चौक-द्वार बनाने की मांग की गई

07 Jun 2026

केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी पहुंचे कानपुर, भाजपा कार्यकर्ता 365 दिन तैयार

07 Jun 2026

श्रावस्ती में बाग में फंदे से लटका मिला युवक का शव

07 Jun 2026

अस्मिता साइकिलिंग लीग में साइकिल चलाकर दिया गया 'फिट इंडिया' का संदेश

07 Jun 2026

आंधी-बारिश का दौर थमा, राजधानी लखनऊ में फिर बढ़ी तपिश

07 Jun 2026

गभाना में एक व्यक्ति के लगी गोली, सीओ महेश कुमार ने दी जानकारी

07 Jun 2026

VIDEO: डिप्टी सीएम के आगमन पर झलकारी बाई चौराहे पर ट्रैफिक रोका गया, जाम से लोग परेशान

07 Jun 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed