{"_id":"6a253b51021d9578c70c5fb1","slug":"video-sirmour-evaluation-of-training-held-at-habbi-mansingh-kala-kendra-2026-06-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmour: हाब्बी मानसिंह कला केंद्र में आयोजित प्रशिक्षण का हुआ मूल्यांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour: हाब्बी मानसिंह कला केंद्र में आयोजित प्रशिक्षण का हुआ मूल्यांकन
Ankesh Dogra
Updated Sun, 07 Jun 2026 03:05 PM IST
Link Copied
हाब्बी मानसिंह कला केन्द्र, जालग में संगीत नाटक अकादमी, नई दिल्ली की ओर से संचालित कला दीक्षा श्रृंखला के तहत आयोजित मुखौटा निर्माण एवं मुखौटा नृत्य प्रशिक्षण कार्यक्रम का मूल्यांकन किया गया। यह प्रशिक्षण मई 2024 से मई 2025 तक गुरु-शिष्य परंपरा के अंतर्गत गुरु गोपाल सिंह हाब्बी के मार्गदर्शन में संचालित किया गया। कार्यक्रम के सहगुरु डॉ. जोगेन्द्र हाब्बी रहे, जबकि प्रसिद्ध लोकगायक रामलाल वर्मा ने संगतकार के रूप में सहयोग दिया। उस्ताद बिस्मिल्लाह खां युवा पुरस्कार से सम्मानित युवा लोक कलाकार गोपाल हाब्बी ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान युवाओं को पारंपरिक मुखौटा निर्माण की तकनीकों के साथ विभिन्न मुखौटा नृत्यों का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के मूल्यांकन के लिए संगीत नाटक अकादमी की ओर से कला दीक्षा के प्रभारी दीपक जोशी, रविंद्र किरार और नरवीर सिंह पझौता जालग स्थित हाब्बी मानसिंह कला केन्द्र पहुंचे। मूल्यांकन समिति में पझौता स्वतंत्रता सैनानी समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष एवं पहाड़ी कलाकार संघ के वरिष्ठ सदस्य जय प्रकाश चौहान, वरिष्ठ लोकनर्तक एवं लोकनाट्य अभिनेता चेतराम ठाकुर तथा प्रसिद्ध लोकगायक धर्मपाल ठाकुर शामिल रहे। समिति के समक्ष प्रशिक्षु कलाकारों ने पारंपरिक शैली में मुखौटे तैयार कर अपनी कला दक्षता का प्रदर्शन किया। साथ ही सिंहटू और डग्याली नाच जैसे पारंपरिक मुखौटा नृत्यों की प्रभावशाली प्रस्तुतियां भी दीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।