{"_id":"6a253e75fe9954ec780188b4","slug":"video-100-member-delegation-from-sirmaur-to-attend-koli-samaj-national-conclave-delhi-2026-06-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmour: राष्ट्रीय समागम में सिरमौर जिले से जाएगा 100 लोगों का प्रतिनिधिमंडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour: राष्ट्रीय समागम में सिरमौर जिले से जाएगा 100 लोगों का प्रतिनिधिमंडल
Ankesh Dogra
Updated Sun, 07 Jun 2026 03:18 PM IST
Link Copied
अखिल भारतीय कोली समाज नई दिल्ली द्वारा 21 जून को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में राष्ट्रीय समागम आयोजित किया जा रहा है। इसमें जिला सिरमौर से 100 प्रतिभागी शामिल होंगे। इस आयोजन को सफल बनाने और ग्रामीण स्तर पर संगठन को मजबूत करने के मकसद से जिला सिरमौर कोली समाज की अहम बैठक रविवार को प्रताप सामुदायिक भवन नाहन में हुई। इसकी अध्यक्षता जिला महासचिव जीत सिंह चौहान ने की। जबकि कार्यवाही का संचालन कोषाध्यक्ष हिमेश चौहान ने किया। सबसे पहले जीत सिंह चौहान ने दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में होने जा रही कोली समाज के राष्ट्रीय समागम के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इसमें जिला से 100 और पूरे हिमाचल से 500 प्रतिभागी शामिल होंगे। इसमें पूर्व महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद मुख्य अतिथि होंगे और अनेकों प्रदेशों के मंत्रीगण व दिल्ली की मुख्यमंत्री विशेष अतिथि के रूप में शिरकत करेंगी । बैठक में दिल्ली जाने के खर्च और खाने-पीने की व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान पदाधिकारियों को कूपन भी उपब्ध करवाए गए ताकि जाने वाले लोगों की सूची तैयार की जा सके। बताया गया कि यह कूपन प्रवेश पत्र का भी काम करेगा। बैठक में कोली समाज की गांव स्तर पर ग्रामीण इकाइयां खड़ी करने पर भी चर्चा की गई। महासचिव जीत सिंह चौहान ने सभी पदाधिकारियों को इस बारे निर्देशित किया और इसकी रिपोर्ट दो महीने में देने की बात कही। बैठक में नाहन मंडल के अध्यक्ष प्रवीण तोमर, नाहन मंडल के उपाध्यक्ष कश्मीर चंद, जिला कोषाध्यक्ष हिमेश चौहान, नाहन मंडल के महासचिव राकेश तोमर, अशोक तोमर, नाहन मंडल के कोषाध्यक्ष सुरेश पुंडीर व जिला उपाध्यक्ष प्रीतम सिंह चौहान मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।