{"_id":"6a251cd4fd820c520203be85","slug":"bolero-ran-over-youth-during-dispute-video-of-incident-goes-viral-korba-news-c-1-1-noi1487-4368069-2026-06-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"Korba: कार सवारों ने युवक पर चढ़ाई गाड़ी, घटना का वीडियो वायरल, ASI का बेटा गंभीर, आरोपियों की तलाश में पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba: कार सवारों ने युवक पर चढ़ाई गाड़ी, घटना का वीडियो वायरल, ASI का बेटा गंभीर, आरोपियों की तलाश में पुलिस
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Sun, 07 Jun 2026 03:18 PM IST
कोरबा में मानिकपुर पुलिस सहायता केंद्र अंतर्गत बुधवारी बाईपास से बलगी मार्ग तक शनिवार-रविवार की मध्य रात लगभग 1 से 3 बजे के बीच बोलेरो सवारों ने जमकर आतंक मचाया। बोलेरो सवारों ने पहले युवकों पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की, फिर एक युवक को कुचलकर फरार हो गए। घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है।
गंभीर घायल युवक चंद्रमणि रात्रे उर्फ दादू जिला पुलिस बल में कार्यरत एएसआई रामनारायण रात्रे का पुत्र है। वह अपने मित्रों के साथ कार में था। बोलेरो सवारों ने रास्ता छोड़ने को लेकर बेवजह विवाद किया। जैसे ही चंद्रमणि कार से बाहर निकलकर सड़क पर पहुंचा, बोलेरो चालक ने तेज रफ्तार से गाड़ी आगे बढ़ा दी और उसे टक्कर मारकर भाग निकला। साथी युवक किसी तरह भागकर जान बचाने में सफल रहे।
घटना के बाद साथी अरविंद राठौर और साहिल निर्मलकर ने स्कूटी से दुर्घटनाकारित बोलेरो का पीछा किया। बलगी मार्ग में हमलावरों ने अरविंद को पकड़कर जबरन कार में बिठाया। करीब 25 से 30 युवकों ने मिलकर अरविंद की बेरहमी से पिटाई की। उसे मरा हुआ समझकर वहीं फेंक दिया गया। हमलावर उसकी जेब से एक लाख रुपए, आईफोन, सोने की अंगूठी और गले की सोने की चेन लूटकर फरार हो गए।
इस पूरे घटनाक्रम में गभीर रूप से घायल दोनों युवकों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चंद्रमणि रात्रे की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। वहीं अरविंद के हाथ और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। घटना को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेकर जांच की जा रही है। एसपी सिद्धार्थ तिवारी के मार्गदर्शन में पुलिस की टीम आरोपियों की धरपकड़ में लगी है। कुछ युवकों को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की जा रही है। अन्य हमलावरों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।