Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Accused in Shilai shooting incident remain at large a week later; justice sought from the Superintendent of Po

शिलाई गोलीकांड: सप्ताह भर बाद आरोपी फरार, ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक से मांगा न्याय

Mon, 16 Nov 2026 05:43 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 16 Nov 2026 05:43 PM IST
सार

जामु कोटी पंचायत के प्रधान अशोक ठाकुर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीण जिला मुख्यालय नाहन पहुंचे। उन्होंने पुलिस अधीक्षक निश्चिंत सिंह नेगी को ज्ञापन सौंपकर मामले में शामिल आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग उठाई।

विज्ञापन
Accused in Shilai shooting incident remain at large a week later; justice sought from the Superintendent of Po
न्याय की मांग को लेकर एसपी सिरमाैर से मिले ग्रामीण। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सिरमाैर जिले के शिलाई उपमंडल के कोटी क्षेत्र में हुए गोलीकांड के एक सप्ताह बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से स्थानीय ग्रामीणों में रोष है। सोमवार को जामु कोटी पंचायत के प्रधान अशोक ठाकुर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीण जिला मुख्यालय नाहन पहुंचे। उन्होंने पुलिस अधीक्षक निश्चिंत सिंह नेगी को ज्ञापन सौंपकर मामले में शामिल आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग उठाई।  पंचायत प्रधान अशोक ठाकुर और मृतक खजान सिंह के भाई रविंद्र सिंह ने पुलिस की अब तक की कार्रवाई पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि घटना को एक सप्ताह बीत चुका है, लेकिन हमलावरों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। इससे क्षेत्र के लोगों में असुरक्षा की भावना बनी हुई है। ग्रामीणों ने पुलिस से मामले की गंभीरता से जांच कर जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।

विज्ञापन

Trending Videos

घटना का विवरण
बीती 10 नवंबर को जामु कोटी पंचायत निवासी खजान सिंह अपने भाई रविंद्र सिंह के साथ बाइक पर घर लौट रहे थे। इसी दौरान शिलाई के कोटी उतरऊ के समीप चलती बाइक पर अचानक गोली चली। यह गोली पीछे बैठे खजान सिंह को लगी। इस घटना में बाइक चला रहे रविंद्र सिंह भी घायल हो गए थे। घटना के तुरंत बाद परिजन और स्थानीय लोग इसे सड़क दुर्घटना समझकर घायल खजान सिंह को अस्पताल ले गए। गंभीर हालत के चलते उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। हालांकि, वहां पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मामले का खुलासा और पुलिस का आश्वासन
घटना के करीब आठ घंटे बाद बाइक चालक के हेलमेट पर गोली के निशान मिले। उसके भीतर फंसी गोली मिलने पर मामले का खुलासा हुआ। बाद में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी खजान सिंह की मौत का कारण गोली लगना स्पष्ट हुआ। उधर, पुलिस अधीक्षक एनएस नेगी ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि हर पहलू को ध्यान में रखा जा रहा है। कुछ संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस जल्द आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed